AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

न्यूजीलैंड को हराकर भारतीय टीम ने लहराया परचम, झारखंड के खिलाड़ियों से मिले सीएम हेमंत सोरेन

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मंगलवार यानि की आज कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में भारतीय लॉन बॉल्स विजेता टीम के खिलाड़ियों और कोच ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने भारत और न्यूजीलैंड के बीच आयोजित तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला में भारतीय टीम की शानदार जीत पर खिलाड़ियों और कोच को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.

16 से 18 नवंबर 2026 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 2-1 से हराकर जीत दर्ज की. इस उपलब्धि में झारखंड के खिलाड़ियों ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि यह पूरे झारखंड के लिए गर्व और गौरव का विषय है कि राज्य के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा, मेहनत और खेल कौशल का शानदार प्रदर्शन किया है. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से झारखंड का मान-सम्मान बढ़ा है.

मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि राज्य सरकार झारखंड में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने उम्मीद जताई कि खिलाड़ी भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश और झारखंड का नाम रोशन करेंगे. इस मौके पर झारखंड की लॉन बॉल खिलाड़ी रेशमा कुमारी, सुनील बहादुर, दिनेश कुमार और कोच मधुकांत पाठक मौजूद रहे.

Also Read : झारखंड : शादी का झांसा देकर 14 साल की नाबालिग को भगाया, यौन शोषण के आरोप में युवक गिरफ्तार

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
joharlive Network
मुस्कान चौधरी जोहारलाइव में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं. इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साल 2022 में पत्रकारिता में स्नातक और साल 2025 में इग्नू (IGNOU) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की. इसके बाद कोहरामलाइव, आस्था मीडिया प्रकाशन और दैनिक जागरण iNext में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है. इनकी रुचि सिनेमा, सम-सामयिक विषयों में अधिक है. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More