AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

क्या महात्मा गांधी की हत्या नेहरु की जानकारी में हुआ?, निशिकांत दुबे का नया आरोप

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो

21 नवंबर 1966 को केन्द्र सरकार ने जस्टिस जीवन लाल कपूर कमिटि महात्मा गांधी जी की हत्या के नए तथ्यों की जांच के लिए बैठाई, जिसकी रिपोर्ट 1969 में आई. 24 नवंबर 1964 को पुणे में केतकर ने हत्या के संदर्भ में सनसनीख़ेज़ ख़ुलासा किया,पूरा देश हिल गया, संसद में ज़बरदस्त बहस के बीच केन्द्र सरकार ने जॉंच कमिटि बनाने का आश्वासन दिया.

यह जांच कमिटि 2 साल बाद 1966 में बनी और रिपोर्ट 1969 में आई ।इस जॉंच कमिटि ने पुराने सभी महात्मा गांधी जी की हत्या पर बनी कमिटि,आयोग के रिपोर्ट का अध्ययन किया. जस्टिस जीवनलाल कपूर जी की रिपोर्ट 1977 तक सार्वजनिक नहीं हुई क्योंकि इस कमिटि ने अप्रत्यक्ष तौर पर नेहरु जी के उपर भी शक जताया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

तत्कालीन पुलिस जांच अधिकारी नागरवाला ने ख़ुलासा किया कि 20 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी जी की हत्या के लिए मदन लाल पहवा ने बम चलाया था. मदन लाल की गिरफ़्तारी के बाद यह पता चला कि पुणे के कुछ नवयुवक महात्मा गांधी जी को मारना चाहते हैं.


यह रिपोर्ट मुम्बई के गृहमंत्री ने तत्कालीन मुख्यमंत्री मोरारजी देसाई जी को सौंपी. मोरारजी देसाई जी ने जस्टिस कपूर की कमिटि को जानकारी दी कि उन्होंने अपना विशेष दूत, जांच रिपोर्ट के साथ दिल्ली सरदार पटेल जी को भेजा और गृहमंत्री सरदार पटेल जी ने यह रिपोर्ट प्रधानमंत्री नेहरु जी को.

नेहरु जी ने इस रिपोर्ट पर कोई संज्ञान नहीं लिया, महात्मा गांधी जी की सुरक्षा और भी घटा दी गई. नतीजा 30 जनवरी 1948 को महात्मा गांधी जी की हत्या हो गई. जांच आयोग के सामने मनुबेन, सरला बेन सबों ने सुरक्षा व्यवस्था और केंद्र सरकार की शिथिलता का आरोप लगाया . सभी न्यायिक आयोग की रिपोर्ट के आधार पर देश को गांधी जी की हत्या में नेहरु गांधी परिवार के कारनामों की जानकारी देश को देनी चाहिए?

Also Read : निशिकांत दुबे का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- 1977 के चुनाव में इंदिरा गांधी ने पूंजीपतियों से लिए थे 113 करोड़ रुपये

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More