AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

झारखंड : विशेष सत्र से पहले हेमंत सोरेन ने मंत्रियों-विधायकों के साथ की बैठक, MMDR और SIR पर बनेगी सरकार की रणनीति

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो

झारखंड विधानसभा के 25 और 26 नवंबर को होने वाले दो दिवसीय विशेष सत्र से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सत्ता पक्ष को एकजुट करने और सदन की रणनीति तय करने के लिए मंत्रियों एवं विधायकों के साथ वर्चुअल बैठक की. कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास से हुई इस बैठक में केंद्र सरकार के MMDR संशोधन अधिनियम और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर विस्तार से चर्चा हुई. सत्ता पक्ष की तैयारी इन दोनों मुद्दों पर सदन में सरकार का पक्ष मजबूती से रखने और विपक्ष के सवालों का जवाब देने की है.

बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंत्रियों और विधायकों को विशेष सत्र के लिए पूरी तैयारी के साथ सदन में उपस्थित रहने का निर्देश दिया. उन्होंने सदन की कार्यवाही के दौरान एकजुटता बनाए रखने और महत्वपूर्ण मुद्दों पर तथ्यों के साथ अपनी बात रखने पर जोर दिया. बैठक में विधायकों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की स्थिति और इन दोनों मुद्दों से जुड़ी चिंताओं को मुख्यमंत्री के सामने रखा.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

MMDR संशोधन पर राज्य के अधिकारों का सवाल

विशेष सत्र में केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन अधिनियम, 2026 (MMDR) को लेकर सत्ता पक्ष का रुख अहम रहने वाला है. झारखंड सरकार और सत्ताधारी गठबंधन की मुख्य आपत्ति खनिज संपदा से जुड़े राज्य के वित्तीय अधिकारों को लेकर है. खासकर खनिज युक्त भूमि पर उपकर (सेस) लगाने के अधिकार को प्रभावित करने वाले प्रावधानों पर सरकार को आपत्ति है.

बैठक में विधायकों ने कहा कि झारखंड देश के प्रमुख खनिज उत्पादक राज्यों में शामिल है. राज्य की अर्थव्यवस्था और विकास योजनाओं के लिए खनिज संसाधनों से मिलने वाला राजस्व महत्वपूर्ण है. ऐसे में यदि केंद्र के नए कानूनी प्रावधानों से राज्य के वित्तीय अधिकार सीमित होते हैं तो इसका सीधा असर राज्य के राजस्व और जनकल्याणकारी योजनाओं पर पड़ सकता है.

झारखंड प्रदेश कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने भी बैठक में MMDR संशोधन अधिनियम को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज कराई. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पर्याप्त विचार-विमर्श के बिना यह कानून लाया है. इसके प्रावधान खनिज उत्पादक राज्यों के अधिकारों और आर्थिक हितों को प्रभावित कर सकते हैं. उन्होंने राज्य को संभावित राजस्व नुकसान का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इससे विकास और कल्याणकारी योजनाओं पर वित्तीय दबाव बढ़ सकता है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

SIR की प्रक्रिया और मताधिकार पर भी चर्चा

बैठक में SIR की प्रक्रिया को लेकर भी गंभीर चिंता जताई गई. के. राजू ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में मतदाताओं को नोटिस जारी किए जाने और कई मामलों की सुनवाई लंबित रहने का मुद्दा उठाया. उन्होंने आशंका जताई कि प्रक्रिया में जल्दबाजी से आम नागरिकों के मताधिकार प्रभावित हो सकते हैं.

खासकर आदिवासी और वंचित समुदायों के मतदाताओं के संदर्भ में प्रक्रिया को पारदर्शी और सहज बनाने की जरूरत बताई गई. बैठक में समय-सीमा बढ़ाने और सभी पात्र मतदाताओं को अपना पक्ष रखने का पर्याप्त अवसर देने की मांग पर भी चर्चा हुई.

विशेष सत्र में एकजुटता दिखाने की तैयारी

वर्चुअल बैठक के दौरान विधायकों ने अपने क्षेत्रों से जुड़े अनुभव और सुझाव भी साझा किए. मुख्यमंत्री ने सभी मंत्रियों और विधायकों को सदन में सक्रिय भूमिका निभाने और सरकार के पक्ष को प्रभावी ढंग से रखने की तैयारी करने पर जोर दिया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

25 और 26 नवंबर का विशेष सत्र खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार और मतदाताओं के अधिकार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित रह सकता है. MMDR संशोधन अधिनियम के जरिए राज्यों के वित्तीय अधिकारों पर पड़ने वाले संभावित प्रभाव और SIR की प्रक्रिया को लेकर सत्ता पक्ष केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आपत्तियां सदन में दर्ज कराने की तैयारी में है. विशेष सत्र से पहले हुई यह बैठक सत्ता पक्ष की रणनीतिक तैयारी और इन मुद्दों पर साझा राजनीतिक रुख बनाने की कवायद के रूप में देखी जा रही है.

Also Read:झारखंड : मेडिकल स्टोर की आड़ में क्लिनिक चलाने पर लगाम, पलामू में तत्काल बंद करने का निर्देश

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
Kanika Rana
कनिका राणा हजारीबाग, झारखंड की रहने वाली हैं. वे रांची में जोहार लाइव के लिए रिपोर्टर हैं. इससे पहले वे नवदुनिया, न्यूज़ डिग्गी और क्विंट हिंदी में भी काम कर चुकी हैं. उन्हें झारखंड की राजनीति और आम लोगों से जुड़ी खबरों में खास दिलचस्पी है. वे आसान और सच्ची भाषा में खबरें लिखती हैं, ताकि हर पाठक तक खबर तह तक पहुंचे. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More