AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दुमका में कोल माइंस सर्वे का विरोध, ग्रामीणों ने कंपनी कर्मियों को बनाया बंधक; पुलिस पर पथराव में 9 जवान घायल

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

जोहार लाइव ब्यूरो 

 झारखंड के दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत बादलपाड़ा-कल्याणपुर क्षेत्र में प्रस्तावित कोल माइंस को लेकर बीते रविवार को आयोजित ग्रामसभा के दौरान जमकर हंगामा हुआ. कोयला खदान के लिए सर्वे का विरोध कर रहे ग्रामीणों ने कंपनी के कई कर्मचारियों को बंधक बना लिया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच देर रात हिंसक झड़प हो गई. इस दौरान ग्रामीणों की ओर से किए गए पथराव में 9 पुलिसकर्मी घायल हो गए, जिनमें दो की हालत गंभीर बताई जा रही है.

जानकारी के अनुसार, प्रस्तावित कोल माइंस को लेकर रविवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया था. इसी दौरान सर्वे को लेकर ग्रामीणों ने विरोध शुरू कर दिया. देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई और ग्रामीणों ने कोयला कंपनी के कई कर्मचारियों को बंधक बना लिया.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना की सूचना मिलते ही शिकारीपाड़ा थाना की पुलिस गांव पहुंची और बंधक बनाए गए कर्मचारियों को मुक्त कराने का प्रयास किया. हालांकि, ग्रामीण अपनी मांगें पूरी होने तक कर्मचारियों को छोड़ने के लिए तैयार नहीं थे. इसके बाद रात करीब 12 बजे मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस बल को मौके पर भेजा गया.

बताया जाता है कि इसी दौरान अंधेरे का फायदा उठाकर ग्रामीणों की ओर से पुलिसकर्मियों पर पत्थरबाजी शुरू कर दी गई. अचानक हुए हमले में पुलिसकर्मियों को चोटें आईं. ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से भी हमला किया.

 9 पुलिसकर्मी घायल, दो की हालत गंभीर

ग्रामीणों और पुलिस के बीच हुई हिंसक झड़प में आनंद मुर्मू, चार्ल्स मुर्मू, फूल कुमार यादव, विनोद दास, पूनम देवी, मुन्ना कुमार, शिवजी यादव, अनित दास और अमरनाथ कुमार घायल हो गए. सभी घायलों को इलाज के लिए दुमका मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इनमें दो जवानों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

घटना की जानकारी मिलने के बाद उपविकास आयुक्त अनिकेत सचान अस्पताल पहुंचे और घायल पुलिसकर्मियों के इलाज की जानकारी ली. उन्होंने बताया कि कोल माइंस के लिए ग्रामसभा आयोजित की गई थी, इसी दौरान हंगामा हुआ और कुछ उग्र लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया.

उन्होंने बताया कि पथराव और हमले में शामिल लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है. घटना के बाद बादलपाड़ा-कल्याणपुर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है. पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है.

Also Read : 26 साल में झारखंड: 26 उपलब्धियां, जो बताती हैं कितना बदला राज्य

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
joharlive Network
मुस्कान चौधरी जोहारलाइव में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं. इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साल 2022 में पत्रकारिता में स्नातक और साल 2025 में इग्नू (IGNOU) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की. इसके बाद कोहरामलाइव, आस्था मीडिया प्रकाशन और दैनिक जागरण iNext में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है. इनकी रुचि सिनेमा, सम-सामयिक विषयों में अधिक है. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More