3,044 युवाओं को नौकरी की सौगात देंगे हेमंत सोरेन, 23 नवंबर को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

रांची: कौशल प्रशिक्षण पूरा करने के बाद रोजगार की दिशा में आगे बढ़ रहे झारखंड के 3,044 युवाओं के लिए 23 नवंबर का दिन खास होने जा रहा है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस दिन मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह में शामिल होकर प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे. रांची स्थित प्रोजेक्ट भवन सभागार में आयोजित होने वाले इस समारोह में हजारों युवाओं को रोजगार से जुड़ने का अवसर मिलेगा.

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित करने के लिए शनिवार को अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के सचिव कृपानंद झा, अल्पसंख्यक कल्याण आयुक्त कुलदीप चौधरी और प्रेझा फाउंडेशन के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मुलाकात की. प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को समारोह में शामिल होने का औपचारिक निमंत्रण दिया.

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, समारोह में कुल 3,044 प्रशिक्षित छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाएंगे. मुख्यमंत्री कौशल एवं रोजगार सम्मान समारोह के माध्यम से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त युवाओं को रोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है.

इस मुलाकात के दौरान प्रेझा फाउंडेशन के चीफ प्रोजेक्ट ऑफिसर मिनाक्षी कुमार, स्टेट लीड गवर्नमेंट इंगेजमेंट अमित वाल्मीकि और एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर चितरंजन सामंत राय भी उपस्थित रहे.

Also Read : झारखंड : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को प्रकाश पर्व में शामिल होने का आमंत्रण, 24 नवंबर को रांची में होगा आयोजन

💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!