AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बिहार MLC चुनाव: वोटिंग के बीच नीरज कुमार का विक्ट्री साइन, अनंत सिंह बोले- ये रसगुल्ला वाला इलेक्शन नहीं

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

पटना : बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए शुक्रवार यानि की आज सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया. मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं. इस बीच पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से JDU प्रत्याशी नीरज कुमार वोटिंग के दिन विक्ट्री साइन दिखाते हुए  नजर आए. सुबह-सुबह मोकामा रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया के सामने जीत का संकेत दिया.

हालाँकि सोमवार को ही एमएलसी प्रत्याशी को हार्ट से जुड़ी परेशानी हुई थी. इसके बाद उन्हें मेदांता अस्पताल के आईसीयू में एडमिट कराया गया था. इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई. उन्होंने बताया था कि अब वह पूरी तरह ठीक हैं. उनके आवास पर पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उमेश कुशवाहा समेत कई नेताओं ने पहुंचकर मुलाकात की थी.

दूसरी ओर, नीरज कुमार का विरोध कर रहे अनंत सिंह ने भी चुनाव को लेकर बयान दिया. मीडिया ने जब उनसे पूछा कि क्या वह रसगुल्ले बनवा रहे हैं, तो अनंत सिंह ने कहा कि यह रसगुल्ले वाला चुनाव नहीं है. अलग-अलग इलाकों के लोग मतदान कर रहे हैं और सभी जगह रसगुल्ले पहुंचाने में काफी खर्च हो जाएगा. इस दौरान अनंत सिंह ने नीतीश कुमार को अपना गुरु बताया. उन्होंने कहा कि जनता मालिक है और उनकी जीत होगी.

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच प्रचार के दौरान आरोप-प्रत्यारोप

MLC चुनाव के प्रचार के दौरान नीरज कुमार और अनंत सिंह के बीच विवाद भी चर्चा में रहा. अनंत सिंह लगातार नीरज कुमार का विरोध करते रहे. वह जन सुराज के प्रत्याशी अनुज सिंह के समर्थन में लोगों से वोट देने की अपील करते नजर आए. अब मतदान के बाद सबकी नजर चुनाव परिणाम पर रहेगी.

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से BJP प्रत्याशी नवल किशोर यादव की पत्नी ने भी शुक्रवार सुबह मतदान किया. वोट डालने के बाद उन्होंने अपने पति की जीत का दावा किया. बिहार विधान परिषद की 8 सीटों के लिए कुल 150 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. मतदान के बीच प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजरें चुनावी नतीजों पर टिकी हैं.

 

Also Read : Johar Live Exclusive धनबाद समेत 6 जिलों के अपराधियों की तलाश में जुटेंगे 24 जिलों के एसपी, सीआईडी ने दिया टास्क

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
joharlive Network
मुस्कान चौधरी जोहारलाइव में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं. इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साल 2022 में पत्रकारिता में स्नातक और साल 2025 में इग्नू (IGNOU) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की. इसके बाद कोहरामलाइव, आस्था मीडिया प्रकाशन और दैनिक जागरण iNext में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है. इनकी रुचि सिनेमा, सम-सामयिक विषयों में अधिक है. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More