Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी
    झारखंड

    झारखंड : कांके रोड के मां तारा मिष्ठान भंडार में मिठाई में मिले कॉकरोच, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं; नोटिस जारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 22, 2026Updated:October 22, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    राजधानी रांची में खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन का एक और मामला सामने आया है. कांके रोड स्थित मां तारा मिष्ठान भंडार में निरीक्षण के दौरान मिठाई में कॉकरोच मिले. वहीं, खाद्य पदार्थों के डिब्बों पर लेबलिंग भी नहीं पाई गई. इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने प्रतिष्ठान को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है. विभाग ने नियमों के उल्लंघन की पुष्टि होने पर केस दर्ज करने की चेतावनी भी दी है.

    मिठाई में कॉकरोच मिलने का मामला खाद्य पदार्थों की स्वच्छता और सुरक्षित भंडारण को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है. वहीं, डिब्बों पर लेबलिंग नहीं होने को लेकर भी विभाग ने आपत्ति जताई है.

    अक्टूबर में तेज हुआ खाद्य सुरक्षा जांच अभियान

    त्योहारों के दौरान मिलावटी और दूषित खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए अक्टूबर में खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच अभियान किया था. स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक के बाद राज्यभर में ठेले-खोमचे से लेकर बड़े होटलों तक खाद्य पदार्थों की जांच करने का निर्देश दिया गया था. अभियान के तहत खाद्य पदार्थों के नमूने लेने, उनकी गुणवत्ता जांचने और गड़बड़ी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया था.

    इस अभियान के लिए रांची में दो मोबाइल फूड टेस्टिंग वाहन लगाने की घोषणा भी की गई थी. इन वाहनों के जरिए मौके पर ही खाद्य पदार्थों की प्राथमिक जांच की सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है. विभाग ने जांच में इस्तेमाल होने वाले रसायनों और अन्य जरूरी संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया था.

    बीते 14 अक्टूबर को विभाग ने रेलवे स्टेशन के सामने के रेस्टोरेंट एक्जोटिक बिरयानी में खाने की सभी चीजों की जांच की गई थी, जिसमें 3.5 किलो खराब पनीर मिला था, जिसे नष्ट कराया गया था.

    वहीं 12 अक्टूबर को चांदनी चौक स्थित कावेरी रेस्टोरेंट के निरीक्षण में कॉकरोच और एक्सपायरी मिठाइयां मिली थीं. विभाग ने मिठाइयों को नष्ट कराया और प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया था. वहां पनीर में स्टार्च की मिलावट पाए जाने पर करीब 15 किलो पनीर नष्ट कराया गया. इसके अलावा 20 बोतल एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक भी नष्ट कराई गईं.

    इसके अलावा 9 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी वेंडर मार्केट में भी खाद्य सुरक्षा विभाग ने विशेष जांच अभियान चलाया था. इस दौरान 40 फूड स्टॉलों का निरीक्षण किया गया और 22 खाद्य नमूनों की जांच की गई. जांच में पनीर के दो नमूने निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं मिले, जबकि चाट के दो नमूनों में औद्योगिक रंग की पुष्टि हुई. संबंधित खाद्य सामग्री को मौके पर ही नष्ट कराया गया.

    Also Read : रिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे

    मां तारा मिष्ठान भंडार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरिजिम चेंज करने के लिए ऑनलाइन गैंबलिंग और बिटकॉन लॉबी से मिले हुए हैं राहुल गांधीः निशिकांत दुबे
    Next Article फादर बेनेदिक बारला प्रकरण : खूंटी पुलिस खुलासा के करीब, पुराना विवाद बना घटना का कारण

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

    October 26, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JOHAR LIVE BREAKING जेपीएससी घोटाला में सीआइडी की चार्जशीट: जेपीएससी अध्यक्ष एल ख्यांगते को हवाला के जरिये हुआ था पैसे का भुगतान, 10 रुपये का नोट था कोडवर्ड

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Breaking झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर सख्ती : रांची के सभी थानों और हाईवे पर लगे CCTV कैमरों की रिपोर्ट तलब, मुख्य सचिव करेंगे समीक्षा

    October 26, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग -3 : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की घोषणा होगी पूरी, एएनटीएफ के चीफ ने मुख्य सचिव को दिया वचन, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 26, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026

    झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

    October 26, 2026

    JOHAR LIVE BREAKING जेपीएससी घोटाला में सीआइडी की चार्जशीट: जेपीएससी अध्यक्ष एल ख्यांगते को हवाला के जरिये हुआ था पैसे का भुगतान, 10 रुपये का नोट था कोडवर्ड

    October 26, 2026

    खरगे की ‘बाप’ वाली टिप्पणी पर सियासी घमासान, बीजेपी का देशव्यापी प्रदर्शन आज

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.