Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»आदिवासी»अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    Kanika RanaBy Kanika RanaOctober 5, 2026Updated:October 6, 2026No Comments8 Mins Read8
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रिपोर्ट – कनिका राणा/वसीम अख्तर

    फोटो – रुस्तम खलखो

    टाटा स्टील कंपनी की कुल बाजार पूंजीकरण 2.22 लाख करोड़ रुपए से अधिक है. जेएसडबल्यू लिमिटेड कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 3,01,524 करोड़ रुपए से अधिक है. स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड कंपनी का कुल बाजार पूंजीकरण 72,078 करोड़ से अधिक है. तीनों की एक समानता है कि ये लोहा का उत्पादन करती है.

    ये रकम दिखने में कैसा होगा, इसका महज फतांसी दुनिया में अंदाजा ऐसे भी लगा सकते हैं कि अन्ना आंदोलन के समय बाबा रामदेव ने कहा था कि भारत का काला धन स्विस बैंक में इतना पड़ा है कि इस रकम से स्वर्ग तक पैसों की सीढ़ी बनाई जा सकती है.

    खैर, मूल बात पर लौटते हैं. साल 2015 में हिन्दुस्तान टाइम्स में छपी एक रिपोर्ट में लालदेव असुर को उन अंतिम असुर आदिवासियों में बताया गया है, जो लोहा गलाने की पारंपरिक कला को जानते हैं. उनके मुताबिक पारंपरिक लौह गलाने की प्रक्रिया में लौह अयस्क से भरपूर पत्थरों को पीसकर कोयले के साथ एक बेलनाकार भट्ठी में डाला जाता था. इसके बाद हिरण की खाल से बने धौंकनी की मदद से भट्ठी में हवा पहुंचाई जाती थी.

    इस तरह तैयार लोहे का इस्तेमाल खेती के औजार और घरेलू सामान बनाने में किया जाता था, इन वस्तुओं को आसपास के ग्रामीण बाजारों में बेच दिया जाता था. दुनिया को लोहा बनाने की कला जिस असुर जनजाति ने सिखाया वो आज खत्म होने के कगार पर तो पहुंच ही चुकी है, जो बची भी है, उसे आज तक बिजली के एक बल्ब का इंतजार है.

    अंतिम आदिवासी कड़ी में आज हम पड़ताल कर रहे हैं इसी असुर जनजाति की. साल 2011 की जनगणना और रांची स्थित रामदयाल मुंडा जनजातीय शोध संस्थान के मुताबिक झारखंड में असुर जनजाति की आबादी महज 22,459 बची है. दशकों पहले अपनी मूल पहचान यानी लोहा गलाने की कला से दूर हो चुका यह समुदाय अब पूरी तरह से खेती और मजदूरी पर शिफ्ट हो चला है.

    असुर कभी शिकार और संग्रह पर निर्भर रहने वाले समुदाय थे. उनका जीवन उन जंगलों से गहराई से जुड़ा हुआ था, जिनमें वे रहते थे. लेकिन जब ब्रिटिश सरकार ने 1865 में भारतीय वन अधिनियम (Indian Forest Act) लागू किया, तो असुरों समेत कई जनजातियां अपनी जड़ों से कट गईं, क्योंकि इस कानून ने जंगल से मिलने वाले उत्पादों के इस्तेमाल पर प्रतिबंध लगा दिया था.

    आजादी के बाद भारत सरकार ने भी इन घुमंतू जनजातियों को लगभग मजबूर कर दिया कि वे एक जगह बस जाएं और कृषि आधारित जीवनशैली अपना लें. ऐसे में यह हुनर एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक नहीं पहुंच सका. बाप ने बेटे को नहीं सिखाया, या सिखाने का वक़्त ही नहीं मिला, क्योंकि पेट पालने की जद्दोजहद में यह परंपरा पीछे छूट गई. आज की पीढ़ी ने अपने पिता से पूछा था कि क्या उन्हें लोहा गलाना आता है, जवाब “ना” में मिला. यहीं से यह परंपरा हमेशा के लिए खत्म हो गई.

    राजधानी रांची से 184 किलोमीटर दूर लातेहार जिले के महुआडांर प्रखंड के ढ़ोढ़ीकोना गांव में बिजली के खंभे तो साल 2018 में ही लग गए थे. लेकिन उन खंभों में न तो तार लगे, न ही असुर जनजाति बहुल इस गांव में आज तक बिजली पहुंची. ये आज भी ढ़िबरी का इस्तेमाल कर रहे हैं. गांव के 18 साल के युवक मनोज असुर आंध्रप्रदेश में मजदूरी करते हैं. धान रोपाई के लिए बीते अगस्त में गांव लौटे थे. पांचवी तक पढ़े मनोज कहते हैं, हमलोग तो बिजली, साफ पानी, अच्छी पढ़ाई जैसी चीजों की उम्मीद नहीं रखते हैं. खुद से जो चीजें बन पड़ती है, उतना करते हैं, उसी से खुद को ऊपर उठाने की कोशिश कर रहे हैं.

    गांव के 80 प्रतिशत से अधिक पुरुष दूसरे राज्यों में जाकर काम कर रहे हैं. आम बोलचाल की भाषा में गाँव वाले “प्लाइन जाना” कहते हैं. इसी गांव के 60 साल के निर्मल असुर रांची में रहने लगे हैं. खुद मजदूरी कर रहे हैं, लेकिन बच्चों को पढ़ा रहे हैं.

    गांव में सड़क की समस्या इतनी गंभीर है कि छोटी से छोटी ज़रूरत के लिए भी ग्रामीणों को महुआडांड़ जाना पड़ता है. गांव में सड़क नहीं है, सो किसी के पास बाईक भी नहीं है. न्यूनतम जरूरत के लिए भी प्रखंड मुख्यालय यानी महुआडांर जाने में बतौर किराया 200 रुपये (आते-जाते सौ-सौ) ख़र्च हो जाता हैं.

    लकड़ी ढो कर ले जाता असुर व्यक्ति

    इसका असर ये है कि किसी के बेहद गंभीर बीमार पड़ने पर भी केवल स्थानीय जड़ी-बूटी पर ही निर्भर रहने का ऑप्शन इनके पास है. अगर कभी हिम्मत कर भी लिया कि उपचार कराना है, तो खाट पर मरीज को लाद कर ले जाने के अलावा और कोई चारा नहीं है.

    असुराइन से सरकारी कागजों पर देवी बन चुकी मंजू देवी और सुषमा देवी बताती हैं कि चावल, मड़ुआ, सब्ज़ी, सब कुछ खुद उगाकर ही खाते हैं. यहां तक कि तबीयत बिगड़ने पर भी शहर जाने की नौबत टाली जाती है.

    “पानी साफ़ करें कि रोपा रोपें? रोपा नहीं करेंगे तो खाएँगे क्या?”

    गांव में हम पानी ढूंढ़ते-ढूंढ़ते एक कुंऐ के पास पहुंचे. वहां हमें प्रीता असुर पानी भरते दिखीं. वो बताती हैं, पानी की समस्या इस गांव की सबसे गहरी मुश्किल है. कुएं का पानी बेहद गंदा रहता है. काई लगा, हरा हो चुका पानी. इसी पानी से गांव के लोग सारा काम करते हैं. पीते हैं, नहाते हैं, सब कुछ. बरसात के मौसम में पानी की हालत और ख़राब हो जाती है, तब पानी को कपड़े से छानकर साफ़ करना पड़ता है.

    रोपा के सीज़न में पानी साफ़ करने तक की फ़ुर्सत नहीं मिलता, इसलिए गंदा पानी ही पिया जाता है. प्रीता के दर्द को ऐसे समझिये. वो कहती हैं, “पानी साफ़ करें कि रोपा रोपें? रोपा नहीं करेंगे तो खाएँगे क्या?”

    यही परेशानी बच्चों तक पहुंचती है. ग्राउंड पर एक बच्चा मिला, जो खेत के नीचे से रिसकर निकलने वाले पानी ‘चुआँ’ से पानी अपने हाथ से माँगने कि मुद्रा में भरता दिखा. बच्चा स्कूल के बीच पानी भरने आया था. स्कूल में पीने के पानी की कोई व्यवस्था नहीं है. स्कूली बच्चे बारी-बारी से स्कूल से कुछ दूर जाकर पानी भरकर लाते हैं. वह पानी भी पीला और गंदा दिखता है, जिसमें छोटे-छोटे कीड़े तैरते नज़र आते हैं. नल-जल योजना के तहत टंकी लगने के शुरुआत के डेढ़ महीने पानी आया, उसके बाद आज तक टंकी से एक बूंद पानी नहीं आया.

    चिंता में बुजुर्ग असुर महिला

    देश में दशकों से आरक्षण और जनसंख्या को लेकर बड़ी बहस जारी है. दूसरी तरफ़ जो समुदाय पहले से ही खत्म होने की कगार पर हैं, उनकी हालत पर किसी का ध्यान नहीं है. धीरे-धीरे उनकी पहचान भी मिटती जा रही है. ढ़ोढ़ीकोना में अब गिने-चुने लोगों के अलावा कोई असुरी भाषा तक नहीं बोल पाता. हालात ये हैं कि, गांव में सिर्फ़ तीन लड़कियों ने मैट्रिक पास किया है. इनमें से एक हैं मैट्रिक पास प्रीता असुर (20), जो बताती हैं कि गांव में रोज़गार न होने और बाहर जाकर कुछ न कर पाने की मजबूरी में अब वे घर के काम-काज में लगी हैं. दूसरी हैं 16 साल की रातरानी असुर, जो महुआडांड़ जाकर पढ़ाई कर आईं और अब घर पर बैठी हैं. वे नर्स बनना चाहती थीं, लेकिन पैसों की कमी के कारण सपना अधूरा रह गया.

    20 साल से कोई अधिकारी नहीं पहुंचा गांव

    सरकार बुज़ुर्गों को 1000 रुपये वृद्धा पेंशन देती है, लेकिन इतने में गुज़ारा नहीं चलता. यही वजह है कि 60 साल की उम्र में भी निर्मल असुर जैसे बुज़ुर्गों को दूसरों के खेत में हल जोतना पड़ता है. मंजू देवी और सुष्मा देवी बताती हैं कि इस पेंशन से सिर्फ़ तेल, साबुन, नमक जैसी ज़रूरी चीज़ें ही ख़रीदी जाती हैं. पक्का मकान नहीं है, बिजली नहीं है, सड़क नहीं है, शौचालय नहीं है. शौचालय के लिए सरकारी योजना ज़रूर आई थी. दीवारें भी बनीं, लेकिन दरवाज़ा तक नहीं लगाया गया. नतीजा यह कि शौचालय होते हुए भी काम का नहीं है.

    साल 2004-06 के दौरान केके सोन लातेहार के जिलाधिकारी थे. वो आखिरी जिलाधिकारी थे, जो इस गांव तक पहुंचे थे. उस दौरान उन्होंने गांव में एक बैठने की जगह बनवाई थी. ग्रामीणों के मुताबिक उनका ट्रांसफर हुआ और उसके बाद फिर कोई नहीं आया. गांव कि महिलाएं बताती है जहां भी महिलाओं के लिए शिविर लगता हैं, ग्रामीण जाते हैं, अपनी बात रखते हैं, लेकिन वहां भी कुछ नहीं होता.

    पिछली दो पीढ़ियों से असुर समुदाय की लोहा गलाने की तकनीक पूरी तरह खत्म हो चुकी है. जो पहचान कभी उनका गौरव था, वह अब सिर्फ़ किताबों और यादों में बचा है.

    Also Read : अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    असुर जनजाति बिजली के बिना असुर गांव
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग
    Next Article दिल्ली दंगों के दौरान हेट स्पीच फैलाने वाले नेताओं के खिलाफ नहीं होगी कार्रवाईः दिल्ली हाईकोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026
    आदिवासी

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026
    झारखंड

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ठेले-खोमचे से लेकर चार सितारा होटल तक, बुधवार से पूरे राज्य में खाद्य पदार्थों की होगी सघन जांच

    October 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    445 दिन की देरी पर झारखंड हाईकोर्ट सख्त, सरकार की अपील खारिज; ‘फाइल एक टेबल से दूसरी टेबल’ का बहाना नहीं माना

    October 6, 2026
    Latest Posts

    भाजपा समर्थकों ने 122 लोगों के नाम हटाने के लिए फॉर्म 7 जमा करने की कोशिश की : ओवैसी

    October 6, 2026

    झारखंड में बालू की मार: 302 घाट नीलाम, वैध सप्लाई सिर्फ 14 से

    October 6, 2026

    ‘पट्टा लेकर ही लौटेंगे…’: जोहार लाइव की रिपोर्ट के बाद लातेहार में 10-15 साल से अटके 2 हजार से ज्यादा दावों को लेकर डीएफओ ऑफिस के बाहर अनिश्चितकालीन धरना

    October 6, 2026

    जीजा, साला, ससुर और सिंडिकेट… JSSC-CGL पेपर लीक में निकला अनोखा कनेक्शन, आरोपी सफल अभ्यर्थी दीपक ने चयन के बाद दिए 19 लाख

    October 6, 2026

    CM हेमंत सोरेन को मिला दुर्गा पूजा का न्योता, बोले- विसर्जन में रखें पर्यावरण का खास खयाल

    October 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.