Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharySeptember 24, 2026Updated:September 24, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मुकेश सहनी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जोहार लाइव ब्यूरो

    मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर विकासशील इंसान पार्टी (VIP) प्रमुख मुकेश सहनी के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया है. 24 सितंबर को पटना में पत्रकारों से बातचीत के दौरान सहनी ने चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए और ज्ञानेश कुमार को लेकर हिंसात्मक टिप्पणी की.

    दरअसल, विपक्षी दलों ने मतदाता सूची के ‘विशेष गहन पुनरीक्षण’ (SIR) अभियान को तुरंत रद करने की मांग की है. इसके साथ ही, मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोलते हुए विपक्ष ने आरोप लगाया कि वह चुनाव आयोग को अपनी मनमर्जी से एक ‘तानाशाह’ की तरह चला रहे हैं.

    एक खून माफ होता तो मैं ज्ञानेश कुमार को गोली मार देता,- मुकेश सहनी #EC pic.twitter.com/siOOl7PHtV

    — Mukesh singh (@Mukesh_Journo) September 24, 2026

    मुकेश सहनी ने कहा कि-

    “निश्चित तौर पर हमने कहा कि अगर हमको एक खून अगर माफ़ हो, देश के संविधान अगर हमको इस चीज़ का इजाज़त दे, तो ज्ञानेश कुमार को हम गोली मार देंगे. क्योंकि आज के तारीख में ये देश को खत्म करने में लगे हुए हैं… अगर हमारे ऊपर संविधान नहीं होता, तो हम स्वयं गोली मार देते…”

    सहनी यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि आने वाले समय में ये छूटेंगे नहीं. 2029 में राहुल गांधी जी के नेतृत्व में देश में सरकार बनेगी और पहले आदमी यही होंगे जो जेल जाएंगे. उन्होंने कहा कि इनके साथ में जितने भी लोग इसमें शामिल हैं, वो भी जेल जाएंगे. कोई बचने वाला नहीं है.

    चुनाव आयोग पर लगाए कई आरोप

    मुकेश सहनी ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए पश्चिम बंगाल में वोट काटे जाने और बिहार चुनाव के दौरान मतदाताओं के खातों में पैसे भेजे जाने के आरोप भी लगाए.  उन्होंने तीन चुनाव आयुक्तों की व्यवस्था पर भी सवाल उठाया और कहा कि चुनाव आयोग के कामकाज को लेकर जनता को इन मुद्दों को समझने की जरूरत है.

    सहनी का यह बयान उन रिपोर्टों के बीच आया है, जिनमें दावा किया गया है कि चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी ने पिछले 10 महीनों में मतदाता सूची और SIR प्रक्रिया से जुड़े फैसलों पर कम से कम 14 बार औपचारिक आपत्ति दर्ज कराई. , इन आपत्तियों में नए मतदाताओं के पंजीकरण, मतदाताओं के नाम हटाने और बहाल करने, फॉर्म-6 में बदलाव तथा मतदाता डेटा के रखरखाव से जुड़े मुद्दे शामिल थे.

    इन रिपोर्टों के बाद चुनाव आयोग ने कहा है कि SIR समेत उसके सभी आधिकारिक फैसले तीनों चुनाव आयुक्तों की सहमति से लिए गए हैं. आयोग के मुताबिक, विचार-विमर्श के दौरान दी गई व्यक्तिगत राय, टिप्पणियां या तकनीकी सुझाव अलग आधिकारिक फैसले नहीं माने जाते.

    Also Read : झारखंड : चाईबासा के साथ शाहरुख-रणबीर-आलिया का कनेक्शन क्यों है ट्रेंड में? जानिए पूरी कहानी

    bihar elections Bihar Politics CEC Gyanesh Kumar Chief Election Commissioner Controversial Statement Election Commission Election Commission controversy Election Commission of India Gyanesh Kumar Mukesh Sahani Political Statement SIR Vikasheel Insaan Party VIP Party Voter List
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र
    Next Article पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्टः मुख्य चुनाव आयुक्त और चुनाव आयुक्त नियुक्ति विवाद पर में बंटी जजों की राय, पढ़िये जस्टिस दीपांकर दत्ता की तीखी टिप्पणी

    September 24, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जमशेदपुर में दिनदहाड़े बैंक डकैती, 42 लाख से ज्यादा कैश और सोना लूटकर फरार हुए अपराधी

    September 24, 2026
    Latest Posts

    झारखंड पुलिस : पूर्व डीजीपी अनुराग गुप्ता द्वारा गठित भूमि विवाद एसआईटी को झटका, तीन डीएसपी को किया गया बाहर

    September 24, 2026

    झारखंड : भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल, पवन साय बने प्रदेश महामंत्री; देशभर में बदले चेहरे

    September 24, 2026

    पश्चिम बंगाल: नंदीग्राम उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार मिलन प्रधान को कलकत्ता हाईकोर्ट से राहत, कोर्ट ने कहा — उन्हें चुनाव लड़ने दें

    September 24, 2026

    ‘एक खून माफ होता तो ज्ञानेश को गो*ली मार देते’, CEC पर सामने आया मुकेश सहनी का विवादित बयान

    September 24, 2026

    विपक्ष के 143 सांसदों का निलंबन और सेक्शन-16 से मिली वो ताकत, जिसने मुख्य चुनाव आयुक्त को कोई भी निर्णय लेने को कर दिया स्वतंत्र

    September 24, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.