Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»JPSC / JSSC»जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 28, 2026No Comments4 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    आनंद दत्त /किसलय शानू

    जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद, जेपीएससी में परीक्षा के पद पद पदस्थापित रही श्वेता गुप्ता से नाराज रहते थे. इसलिए इनके द्वारा कई बार जेपीएससी के द्वारा आयोजित परीक्षा के रिजल्ट पर हस्ताक्षर नहीं किया जाता था. इस बात का खुलासा सीआइडी की जांच के दौरान टीडीपीएल कंपनी के निदेशक रामबीर सिंह ने पूछताछ में किया है.

    रामबीर सिंह ने सीआइडी को बताया है कि हजारीबाग के अभ्यर्थियों के चयन में डॉ. जमाल अहमद की काफी पकड़ थी. हालांकि कोडिंग प्रणाली लागू होने की वजह से इनके कई अभ्यर्थियों का चयन नहीं हो पाया था. असली विवाद श्वेता कुमारी गुप्ता के ट्रांसफर के बाद शुरू हुआ. जेपीएससी के कुछ सदस्य विशेषकर जमाल अहमद इस बात से नाराज थे कि श्वेता गुप्ता ट्रांसफर के बाद भी आयोग में काम कर रही है. इस वजह से कई बार वह रिजल्ट पर हस्ताक्षर कर देने से मना कर देते थे.

    ये भी पढ़ें : जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    रामबीर ने कहा, श्वेता गुप्ता के पास पहले से थी जेपीएससी में धांधली की जानकारी

    सीआइडी को केस के अनुसंधान के दौरान दिये गये रामबीर के बयान के अनुसार एसीएफ, एफआरओ का इंटरव्यू और 14वीं जेपीएससी परीक्षा का संचालन एवं निगरानी का आदेश जेपीएससी के अध्यक्ष के द्वारा ही दिया गया था. इस परीक्षा में मेरे द्वारा की जा रही धांधली की जानकारी श्वेता कुमारी गुप्ता के पास पहले से थी. श्वेता कुमारी गुप्ता के द्वारा एसीएफ एवं 14वीं जेपीएससी पीटी का उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के पूर्व ही व्हाट्सऐप के माध्यम से टीडीपीएल के कर्मचारी उस्मान एवं पीके सिंह के साथ शेयर किया गया था ताकि ओएमआर शीट तथा ओएसएम से मैनिपुलेशन किया जा सकें.

    इन तथ्यों से समझे, क्यों थे जेपीएससी के चेयरमैन श्वेता कुमारी गुप्ता पर मेहरबान, अधिकारी चले जाते थे छुट्टी पर

    सीआइडी की जांच के दौरान खुद श्वेता कुमरी गुप्ता सहित अन्य लोगों का बयान जो सीआइडी ने लिया है. उससे यह तथ्य है कि जेपीएससी के चेयरमैन के पद पर रहते एल ख्यांगते विशेष रूप से श्वेता कुमारी गुप्ता पर मेहरबान रहते थे. जब जेपीएससी के परीक्षा नियंत्रक असीम किस्पोट्टा एक सप्ताह की छुट्टी पर चले गए और लगातार अपनी छुट्टी बढ़ाने लगे तब एल ख्यांगते ने उनके रूटिंग कार्यों को करने का आदेश श्वेता कुमारी गुप्ता को दिया था. लेकिन जब असीम किस्पोट्टा का ट्रांसफर कार्मिक में वेटिंग फॉर पोस्टिंग हो गया, तब श्वेता कुमारी गुप्ता को परीक्षा नियंत्रक का दायित्व अध्यक्ष ने लिखित रूप से 8 जून 2025 को दिया. अध्यक्ष ने ही 11वीं से 13वीं जेपीएससी इंटरव्यू करने का जिम्मा दिया श्वेता को दिया था. जबकि पीटी और मेंस असीम किस्पोट्टा ने कराया था.

    ये भी पढ़ें : जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    लेकिन इंटरव्यू के दौरान ही लोकेश मिश्रा की पोस्टिंग परीक्षा नियंत्रण के पद पर हो गई. लेकिन लोकेश मिश्रा योगदान देने के बाद तुरंत छुट्टी पर चले गए और अपनी छुट्टी बढ़ाने लगे जिसके कारण फिर से श्वेता कुमारी गुप्ता को अध्यक्ष ने परीक्षा नियंत्रक का कार्य सौंपा. लोकेश मिश्रा के वापस आने के बाद वह परीक्षा नियंत्रक का कार्य करने लगे, लेकिन इसके बावजूद अध्यक्ष ने श्वेता कुमारी गुप्ता को 11वीं से 13वीं जीपीएससी रिजल्ट देखने का दायित्व सौंपा और और दस्तावेज वेरिफिकेशन के लिए उपसचिव सरोजिनी तिर्की की अध्यक्षता में एक टीम का गठन किया गया.

    ये भी पढ़ें : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव पार्ट-6: जेएसएससी में टीडीपीएल को रिश्वत देकर मिला था काम, अभय तिवारी और रामवीर सिंह ने स्वीकारा

    इस दौरान लोकेश मिश्रा फिर से छुट्टी पर चले गए और इसी दौरान उनका ट्रांसफर कार्मिक विभाग में वेटिंग फॉर पोस्टिंग हो गया. इसके बाद अध्यक्ष ने फिर से श्वेता गुप्ता को ही परीक्षा नियंत्रण का कार्य सौंप दिया. इसके बाद 11वीं से 13वीं का जेपीएससी का रिजल्ट श्वेता और सुमंत तिर्की के देखरेख में प्रकाशित हुआ.

    श्वेता गुप्ता के बयान के अनुसार में रिजल्ट प्रकाशित नहीं करना चाहती थी, क्योंकि मैं पीटी और मुख्य परीक्षा में शामिल नहीं थी. लेकिन अध्यक्ष ने मुझसे कहा कि मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू का अंक जोड़कर रिजल्ट प्रकाशित कर दो. इसके बाद मेरे द्वारा रिजल्ट तैयार कर अध्यक्ष के सामने प्रस्तुत किया गया और जेपीएससी की तीनों सदस्य अजीत भट्टाचार्य एनिमा हांसदा और डॉ. जमाल अहमद को स्क्रूटनी के लिए. दस्तावेज का सत्यापन कर क्लीयरेंस के बाद रिजल्ट सेक्रेटरी के पास भेजा गया और अध्यक्ष के कहने पर रिजल्ट प्रकाशित किया.

    Also Read : जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी परीक्षा पास कराने के लिए छात्रों से वसूले गये पैसे से जेपीएससी के चेयरमैन और परीक्षा उप नियंत्रक ने की मौज- मस्ती

    Jamal ahmed Johar Live Exclusive Johar live Expose JPSC जोहार लाइव एक्सक्लूसिव जोहार लाइव एक्सपोज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026
    क्राइम

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन से मिले आदिवासी एकता महाजुटान रैली के प्रतिनिधि, कार्यक्रम में आने का दिया न्योता

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नेपाल में बाढ़ के बीच रांची का राम प्रसाद लापता, 2 महीने पहले काम के लिए गया था काठमांडू

    August 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: जयराम के समर्थन में उतरे राजेश कच्छप, बोले – दरोगा गाली देकर करते हैं वसूली

    August 27, 2026
    Latest Posts

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेपीएससी के सदस्य डॉ. जमाल अहमद रहते थे श्वेता गुप्ता से नाराज, इसलिए नहीं किया था रिजल्ट पर हस्ताक्षर

    August 28, 2026

    ‘वीडियो में कुछ गलत नहीं है तो मेमोरी कार्ड वापस दीजिए’-जयराम महतो से सवाल

    August 27, 2026

    झारखंड के खनिज पर सेस से भाजपा को दर्द क्यों? झामुमो ने पूछा- पूंजीपतियों की चिंता या राज्य के अधिकार से परेशानी?

    August 27, 2026

    Breaking : सीजीएल मामले में SIT की बड़ी कार्रवाई, वेबल के दो कर्मी गिरफ्तार

    August 27, 2026

    CISF के 3 अधिकारियों पर CBI का शिकंजा, ₹48,400 रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचा

    August 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.