Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    Joharlive NetworkBy Joharlive NetworkAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    हॉकी जर्सी के मामले को लेकर एक बार फिर विवाद शुरू हो गया है. हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की अपने ही पहले दिए गए बयान से पलटते नजर आ रहे हैं. इससे पहले केसरिया जर्सी को लेकर उठे सवालों पर उन्होंने कहा था कि रंग बदलने का फैसला खिलाड़ियों, कोच और सपोर्ट स्टाफ की सलाह के बाद लिया गया था. उन्होंने यह भी कहा था कि इसका मुख्य कारण मैदान पर बेहतर विजिबिलिटी (दृश्यता) सुनिश्चित करना था.

    दिलीप तिर्की ने यह भी कहा था कि 2014 FIH हॉकी वर्ल्ड कप में भारतीय टीम ने पीले रंग की जर्सी पहनी थी, जबकि 2018 वर्ल्ड कप में टीम स्काई ब्लू रंग की जर्सी में उतरी थी.

    रंग बदलने के फैसले पर मांगी सफाई

    द इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की ने वरिष्ठ पदाधिकारियों और एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सदस्यों को दो अलग-अलग ईमेल भेजकर जर्सी का रंग बदलने के फैसले पर सफाई मांगी है.

    ईमेल में पूर्व कप्तान दिलीप तिर्की ने पूछा है कि यह फैसला एग्जीक्यूटिव बोर्ड के सामने रखे बिना या उसकी जानकारी के बिना कैसे लागू कर दिया गया. उन्होंने अधिकारियों से यह भी पूछा कि इस फैसले को मंजूरी कैसे मिली.

    हालांकि, दिलीप तिर्की ने कहा कि उन्हें केसरिया रंग चुने जाने से कोई आपत्ति नहीं है. लेकिन उनका मानना है कि इतना अहम फैसला लागू करने से पहले नेतृत्व और एग्जीक्यूटिव बोर्ड के साथ चर्चा होनी चाहिए थी.

    ओडिशा सरकार ने अध्यक्ष से मांगी सफाई

    ओडिशा सरकार ने हॉकी इंडिया के अध्यक्ष दिलीप तिर्की से भारतीय हॉकी टीम की जर्सी का रंग केसरिया किए जाने के मामले में सफाई मांगी है. इसी के बाद तिर्की ने संबंधित अधिकारियों से लिखित जानकारी मांगी. उन्होंने पूछा कि इस फैसले का आधार क्या था, इसके लिए क्या प्रक्रिया अपनाई गई और किन परिस्थितियों में बदलाव को मंजूरी देकर लागू किया गया.

    दिलीप तिर्की ने इन बिंदुओं पर मांगी सफाई

    • भारतीय राष्ट्रीय टीम की जर्सी का पारंपरिक रंग बदलने के पीछे क्या वजह और तर्क थे?
    • किस अधिकार के तहत यह फैसला लिया गया?
    • फैसला लेने की प्रक्रिया क्या थी और इसमें कौन-कौन से अधिकारी, समितियां या अन्य लोग शामिल थे?
    • क्या इस फैसले से पहले अध्यक्ष, एग्जीक्यूटिव बोर्ड, मौजूदा खिलाड़ियों, कोचों, पूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों या अन्य संबंधित पक्षों से कोई सलाह-मशविरा किया गया था?
    • सार्वजनिक घोषणा से पहले अध्यक्ष और एग्जीक्यूटिव बोर्ड को इसकी जानकारी क्यों नहीं दी गई और उनसे सलाह क्यों नहीं ली गई?

    बता दें कि बेल्जियम और नीदरलैंड में FIH हॉकी वर्ल्ड कप 15 अगस्त से 30 अगस्त के बीच आयोजित होना है.

    Also Read : संसद में आदिवासी: PVTGs के लिए यूपी में 5 वन धन केंद्र, सभी बिजनौर में; क्या सच में बदल रही जिंदगी?

    डॉ. दिलीप तिर्की हॉकी इंडिया अध्यक्ष दिलीप तिर्की
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग
    Next Article E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कहानी भारत की पहली महिला कमर्शियल पायलट की, दुर्बा बनर्जी के बारे में सबकुछ

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.