रांची. जेपीएससी परीक्षा अनियमितता मामले में सीआईडी की जांच लगातार आगे बढ़ रही है. मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. वहीं, अदालत ने पांच लोगों को पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजने की अनुमति दी है.
सीआईडी अब रिमांड के दौरान भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, परीक्षा संचालन, दस्तावेजों, डिजिटल साक्ष्यों और आरोपियों के बीच संभावित मिलीभगत की गहन पूछताछ करेगी.
जांच एजेंसी यह भी पता लगाएगी कि परीक्षा प्रक्रिया में किन-किन स्तरों पर गड़बड़ियां हुईं और इसमें अन्य लोगों की भूमिका क्या रही.
इस मामले में सीआईडी पहले ही जेपीएससी की परीक्षा उप नियंत्रक श्वेता गुप्ता समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है. प्रारंभिक जांच के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच का दायरा लगातार बढ़ाया जा रहा है. रिमांड के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर आगे और कार्रवाई की जा सकती है.
Also Read : झारखंडः आरोपी अभय तिवारी जेपीएससी पीटी में भी हुआ था पास, पूरी कहानी

