Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»क्राइम»जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख रुपये नकद समेत कई सामान बरामद
    क्राइम

    जामताड़ा में साइबर अपराधी गिरफ्तार, 4.04 लाख रुपये नकद समेत कई सामान बरामद

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJuly 14, 2026Updated:July 14, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    जामताड़ा : साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक प्रतिष्ठित साइबर ठग को गिरफ्तार किया है. शहरी लोगों को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) का क्रेडिट कार्ड बंद हो रहा है और नए कार्ड जारी करने की सुविधा मिल रही है. इसके बाद उसने मोबाइल में एक एपीके फाइल डाउनलोड की, फाइलों और क्रेडिट कार्ड से जुड़ी भरोसेमंद जानकारी हासिल की और फिर साइबर वर्ल्ड्स को अंजाम दिया गया. पुलिस ने इनके पास से 4.04 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, सिम कार्ड, पासबुक और एक बाइक भी बरामद की है.

    गुप्त सूचना पर पुलिस ने बिछाया जाल

    जामताड़ा एसपी शंभु कुमार सिंह को गुप्त सूचना मिली थी कि करमाटाँड़ थाना क्षेत्र के कुरूवा हटिया के पास एक साइबर अपराधी सक्रिय है. सूचना मिलते ही पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 43/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

    देवघर का रहने वाला है आरोपी

    गिरफ्तार आरोपी की पहचान नसरूद्दीन अंसारी (30 वर्ष) के रूप में हुई है. वह देवघर जिले के मारगोमुण्डा थाना क्षेत्र के पंचरूखी गांव का रहने वाला है. पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी खुद को बैंक या बैंक से जुड़े अधिकारी के रूप में पेश करता था. वह लोगों को फोन कर कहता था कि उनका SBI क्रेडिट कार्ड बंद होने वाला है या फिर नया कार्ड जारी करने के लिए कुछ प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

    इसके बाद वह पीड़ितों को मोबाइल में एक APK फाइल डाउनलोड करने के लिए कहता था. जैसे ही फाइल इंस्टॉल होती, आरोपी को मोबाइल और बैंकिंग से जुड़ी संवेदनशील जानकारी मिल जाती. इसी जानकारी का इस्तेमाल कर वह खातों और क्रेडिट कार्ड से पैसे निकाल लेता था.

    4 लाख से ज्यादा नकदी समेत कई सामान बरामद

    पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 मोबाइल फोन, 3 सिम कार्ड, 2 बैंक पासबुक, 1 आधार कार्ड, 4,04,500 रुपये नकद और 1 मोटरसाइकिल बरामद की है. पुलिस का मानना है कि बरामद नकदी साइबर ठगी से हासिल की गई रकम हो सकती है. फिलहाल बरामद सामान और नकदी के स्रोत की जांच की जा रही है.

    प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी का नेटवर्क सिर्फ झारखंड तक सीमित नहीं था, बल्कि देश के कई राज्यों में फैला हुआ था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि उसके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं और साइबर ठगी के इस गिरोह में कितने सदस्य शामिल हैं.

    इस छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक वैभव सिंह, सहायक अवर निरीक्षक ईश्वर मराण्डी, करमाटाँड़ थाना प्रभारी अलखनाथ चौबे और रिजर्व गार्ड के जवान शामिल थे. पुलिस का कहना है कि मामले की गहन जांच जारी है. आरोपी से पूछताछ के आधार पर उसके पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है और जल्द ही इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी.

    Also Read : पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि, कहा- राज्य ने खोया अनुभवी जननेता
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड: अब अमेरिका में ट्रेनिंग लेंगे मेडिकल और नर्सिंग के छात्र
    Next Article दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    Related Posts

    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    झारखंड

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026
    झारखंड

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026
    Latest Posts

    ओडिशा: तेंदूपत्ता तोड़ने वाले आदिवासियों को बड़ी सौगात, 25 फीसदी बोनस के साथ बढ़ी मजदूरी

    July 14, 2026

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026

    प्रोजेक्ट मैनेजमेंट और लीडरशिप पर IIM रांची का बड़ा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू

    July 14, 2026

    जगन्नाथपुर रथयात्रा से पहले प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसएसपी ने लिया तैयारियों का जायजा

    July 14, 2026

    दुमका पुलिस का ऑपरेशन सफल, ब्राउन शुगर के साथ तीन आरोपी दबोचे गए

    July 14, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.