Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली
    जोहार ब्रेकिंग

    गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ, जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJune 15, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना में फर्जीवाड़ा और नियमों की अनदेखी कर लाभ लेने वालों पर अब प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। जमशेदपुर जिले में जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे लाभुक सामने आए हैं, जिन्होंने गलत जानकारी देकर या तथ्य छिपाकर योजना का लाभ लिया। अब ऐसे 4068 पूरी तरह अयोग्य लाभुकों से अब तक मिली पूरी राशि की वसूली की जाएगी। साथ ही गलत दस्तावेज और झूठी जानकारी देकर सरकारी योजना का लाभ लेने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। विभागीय जांच और भौतिक सत्यापन के बाद यह कार्रवाई शुरू की गई है। अधिकारियों का कहना है कि सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता बनाए रखने और वास्तविक जरूरतमंदों तक लाभ पहुंचाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

    6,974 लाभुकों के नाम सूची से हटाए गए

    जिले में अब तक की जांच में कुल 6,974 लाभुकों के नाम योजना की सूची से हटा दिए गए हैं। इनमें बड़ी संख्या ऐसे लोगों की है जो योजना की पात्रता पूरी नहीं करते थे। कुछ लाभुकों की मृत्यु हो चुकी थी, फिर भी उनके नाम पर योजना का लाभ दर्ज था। इससे पहले एक पुरुष द्वारा योजना की राशि लेने का मामला भी सामने आया था। जांच के बाद उससे पूरी राशि वापस कराई गई थी। इसके अलावा बिहार की मूल निवासी 142 महिलाओं को भी चिह्नित किया गया है, जो नियमों के विरुद्ध पूर्वी सिंहभूम से योजना का लाभ ले रही थीं। इनके खिलाफ भी राशि वसूली की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

    3 लाख से अधिक लाभुकों की हुई जांच

    जिले में मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत कुल 3,07,071 लाभुक पंजीकृत हैं। अब तक 2,89,019 लाभुकों का सत्यापन पूरा किया जा चुका है, जिनमें अधिकांश को पात्र पाया गया है। हालांकि अभी भी 11,078 लाभुकों का सत्यापन बाकी है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि शेष लाभुकों की जांच पूरी होने के बाद ही जिले में योजना के वास्तविक लाभार्थियों की अंतिम और सटीक तस्वीर सामने आएगी।

    10 प्रतिशत सत्यापन कार्य अभी शेष

    सामाजिक सुरक्षा विभाग की प्रभारी सहायक निदेशक रूपा रानी तिर्की ने बताया कि जिले में मंईयां सम्मान योजना के लाभार्थियों का भौतिक सत्यापन लगातार जारी है। अब तक 6 हजार से अधिक अयोग्य लाभुकों को सूची से हटाया जा चुका है। उन्होंने कहा कि लगभग 10 प्रतिशत सत्यापन कार्य अभी बाकी है। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद अयोग्य लाभुकों के खिलाफ नियमानुसार रिकवरी और विधिक कार्रवाई की जाएगी। वहीं जिन मामलों में नॉन-डीबीटी संबंधी समस्या पाई गई है, उनका भुगतान फिलहाल रोक दिया गया है।

    पात्र लाभुकों को मिलेगा लाभ, फर्जीवाड़ा करने वालों पर होगी कार्रवाई

    प्रशासन का कहना है कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ केवल पात्र महिलाओं तक पहुंचे, इसके लिए लगातार निगरानी और सत्यापन किया जा रहा है। जांच में अयोग्य पाए गए लोगों से राशि की वसूली की जाएगी, जबकि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहेगा।

    Also Read : झारखंड के 11 जिलों में आज बारिश का अलर्ट, 60 किमी रफ्तार से चल सकती है हवा

    068 ineligible beneficiaries in Jamshedpur. Benefits of 'Maiyan Samman Yojana' availed by providing false information; recovery to be made from 4 गलत जानकारी देकर उठाया मंईयां सम्मान योजना का लाभ जमशेदपुर के 4068 अयोग्य लाभुकों से होगी वसूली
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसिंदरी में दिनदहाड़े चाकूबाजी, बुजुर्ग को बचाने गए युवक पर जानलेवा हमला
    Next Article रांची-जमशेदपुर NH पर बेकाबू हुआ ट्रक, एक के बाद एक तीन लोग हुए शिकार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः जमशेदपुर के इस एटीएम से पैसा नहीं, राशन मिलेगा, दुर्गा पूजा के बाद होनी है शुरूआत

    October 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुप्रीम कोर्ट पर भरोसा खोने वाले कपिल सिब्बल ने अब कहा – अदालत ने लोगों का विश्वास बहाल किया

    October 11, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति शृंखला भाग-2: लोग क्या कहेंगे को दिखाया ठेंगा और जिल्लत भरी शादी को छोड़ बैंड-बाजे के साथ आई मायके, देश भर में हुई चर्चा

    October 12, 2026

    नवरात्रि के तीसरे दिन करें मां चंद्रघंटा की पूजा, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 12, 2026

    नई दिल्ली : प्रेस क्लब ऑफ इंडिया में सीजेपी की प्रेस कॉन्फ्रेंस, नरेंद्र मोदी को बताया ‘कायर प्रधानमंत्री’

    October 11, 2026

    झारखंड : चतरा में अफीम तस्करी का खुलासा, 2.5 किलो अफीम और 4 लाख रुपये के साथ चार गिरफ्तार

    October 11, 2026

    झारखंड : दुमका में आदिवासी छात्रा की मौत पर बवाल, बाबूलाल मरांडी ने एसपी पर कार्रवाई की मांग की

    October 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.