Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ
    जोहार ब्रेकिंग

    सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे मां दिउड़ी के दरबार, राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ

    Rudra ThakurBy Rudra ThakurJune 13, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : सीएम हेमंत सोरेन शनिवार को अपनी धर्मपत्नी और गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ तमाड़ स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां दिउड़ी मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने मां सोलहभुजी की विधिवत पूजा-अर्चना कर झारखंड के लोगों की सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

    सीएम हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार मंदिर में पूजा की और माता रानी के दरबार में माथा टेककर आशीर्वाद लिया। पूजा-अर्चना वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई। धार्मिक अनुष्ठान का संचालन पुरोहित मनोज पंडा और मुख्य पाहन सुखराम ने कराया।

    मुख्यमंत्री के मंदिर पहुंचने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों और क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग मंदिर परिसर पहुंच गए। अपने बीच मुख्यमंत्री को देखकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कई लोगों ने उनका स्वागत किया और उनसे मुलाकात भी की।

    पूजा-अर्चना के बाद सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत राज्य की पहचान है। मां दिउड़ी मंदिर प्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर के श्रद्धालुओं के लिए आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में आते ही सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होता है और यहां का आध्यात्मिक वातावरण लोगों को विशेष अनुभूति कराता है।

    सीएम ने कहा कि मां दिउड़ी का आशीर्वाद झारखंडवासियों पर हमेशा बना रहे और राज्य लगातार विकास, उन्नति और खुशहाली के रास्ते पर आगे बढ़ता रहे। उन्होंने राज्य के सभी लोगों के सुखद और समृद्ध जीवन की कामना की।

    Also Read : जोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32

    accompanied by his wife Kalpana CM Hemant visited the shrine of Goddess Diudi and prayed for the state's well-being and prosperity. राज्य की खुशहाली और समृद्धि की मांगी दुआ सीएम हेमंत पत्नी कल्पना संग पहुंचे तपोवन मंदिर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजोरहाट एयरबेस पर बड़ा हादसा, लैंडिंग के दौरान दो हिस्सों में बंटा वायुसेना का AN-32
    Next Article बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    Related Posts

    क्राइम

    गुमला: घाघरा पुलिस ने तकनीक की मदद से 9 खोए मोबाइल किए बरामद

    June 13, 2026
    झारखंड

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026
    Latest Posts

    गुमला: घाघरा पुलिस ने तकनीक की मदद से 9 खोए मोबाइल किए बरामद

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    बाबा बैद्यनाथ के दरबार पहुंचे संजय सेठ, राष्ट्र की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.