Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    3 Jun, 2026 ♦ 8:19 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»हजारीबाग में मासूम से दरिंदगी का खुलासा, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने की ह’त्या
    क्राइम

    हजारीबाग में मासूम से दरिंदगी का खुलासा, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने की ह’त्या

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 3, 2026Updated:June 3, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग के कटकमदाग थाना क्षेत्र में दो भाई-बहन के अपहरण और हत्या के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है। पुलिस ने इस घटना के मुख्य आरोपी संजीत कुमार पासवान को गिरफ्तार किया है, जो ओला शोरूम में काम करता था। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया था। बच्ची के लापता होने के बाद परिजन लगातार उसकी तलाश कर रहे थे। बाद में उसका शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई और लोगों में भारी पूछताछ को मिला। जानकारी के अनुसार बच्ची घर के आसपास थी, तभी वह अचानक लापता हो गई। काफी देर तक जब उसका कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की। रिश्तेदारों और अभिभावकों ने भी बच्ची को तलाशने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

    पुलिस जांच में मिला अहम सुराग

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों, तकनीकी जांच और स्थानीय लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंचने में सफल रही। पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारियां सामने आईं, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

    आरोपी गिरफ्तार, आगे की जांच जारी

    पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। मामले में सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर केस को मजबूत बनाया जा रहा है। घटना के बाद मृत बच्ची के परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं गांव और आसपास के क्षेत्रों में भी लोगों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने दोषी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और त्वरित न्याय की मांग की है।

    पुलिस ने लोगों से की अपील

    पुलिस ने अभिभावकों से बच्चों की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहने की अपील की है। साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने को कहा है। अधिकारियों का कहना है कि समाज और पुलिस की साझी सतर्कता से इस तरह की घटनाओं को रोकने में मदद मिल सकती है।

    Also Read : 1.91 करोड़ गबन मामले में विमल अग्रवाल और बेटे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR हुई रद्द
    Breaking news Child Murder Case Crime news Hazaribagh crime news Hazaribagh latest news Hazaribagh news Hazaribagh Police Jharkhand crime Jharkhand news police investigation
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article1.91 करोड़ गबन मामले में विमल अग्रवाल और बेटे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR हुई रद्द
    Next Article डीसी ने मोहनपुर प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, कामकाज में तेजी लाने के दिए निर्देश

    Related Posts

    जामताड़ा

    जामताड़ा नगर पंचायत में अवैध वसूली का आरोप, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खोला मोर्चा

    June 3, 2026
    झारखंड

    रामगढ़ में खेल परिसरों का डीसी ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

    June 3, 2026
    झारखंड

    डीसी ने मोहनपुर प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, कामकाज में तेजी लाने के दिए निर्देश

    June 3, 2026
    Latest Posts

    जामताड़ा नगर पंचायत में अवैध वसूली का आरोप, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल ने खोला मोर्चा

    June 3, 2026

    रामगढ़ में खेल परिसरों का डीसी ऋतुराज ने किया औचक निरीक्षण, दिए जरूरी निर्देश

    June 3, 2026

    डीसी ने मोहनपुर प्रखंड कार्यालय का किया निरीक्षण, कामकाज में तेजी लाने के दिए निर्देश

    June 3, 2026

    हजारीबाग में मासूम से दरिंदगी का खुलासा, दुष्कर्म की कोशिश नाकाम होने पर आरोपी ने की ह’त्या

    June 3, 2026

    1.91 करोड़ गबन मामले में विमल अग्रवाल और बेटे को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, FIR हुई रद्द

    June 3, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.