AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

नौतपा में सेहत का रखें खास ख्याल, डाइट में जोड़ें ये कूलिंग फूड्स

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

Joharlive Desk : नौतपा की शुरुआत 25 मई से शुरू हो चुकी है। माना जाता है कि इन नौ दिनों में धरती सबसे ज्यादा तपती है और गर्मी अपने चरम पर होती है। इस दौरान तेज धूप और गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा देती हैं। गर्मी इतनी ज्यादा होती है कि शरीर बहुत जल्दी थकने लगता है। ज्यादा पसीना निकलने से सिर्फ पानी की कमी नहीं होती, बल्कि शरीर से जरूरी मिनरल्स और इलेक्ट्रोलाइट्स भी बाहर निकल जाते हैं। इसकी वजह से कमजोरी, चक्कर आना, डिहाइड्रेशन, पेट खराब होना और बेचैनी जैसी दिक्कतें शुरू हो सकती हैं। अगर आप इस दौरान अपनी सेहत का सही ख्याल नहीं रखते, तो परेशानी बढ़ सकती है। ऐसे में कुछ ऐसी चीजें हैं, जिन्हें डाइट में शामिल करके आप खुद को अंदर से ठंडा और ताजा रख सकते हैं।

खीरा जरूर खाएं, शरीर रहेगा हाइड्रेटेड

गर्मी के दिनों में खीरा खाना काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में पानी होता है, जिससे शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड रहता है। खीरा खाने से शरीर की गर्मी कम होती है और पेट को भी ठंडक मिलती है। साथ ही यह पाचन को भी बेहतर बनाता है। आप इसे सलाद, रायता या सैंडविच के रूप में आराम से खा सकते हैं।

तरबूज देगा इंस्टेंट ठंडक

नौतपा में तरबूज किसी वरदान से कम नहीं है। इसमें करीब 90 फीसदी पानी होता है, जो शरीर में पानी की कमी नहीं होने देता। तेज धूप से घर लौटने के बाद अगर आप तरबूज खाते हैं, तो शरीर को तुरंत ठंडक मिलती है और थकान भी कम महसूस होती है। इसमें मौजूद विटामिन्स और एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर को एनर्जी देने का काम करते हैं।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

दही से पेट रहेगा ठंडा

गर्मियों में दही खाना बहुत फायदेमंद होता है। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह पेट को राहत पहुंचाता है। अगर आपने कुछ मसालेदार या भारी खाना खा लिया है, तो उसके बाद दही खाने से पाचन सही रहता है। आप चाहें तो इसे सीधे खा सकते हैं या फिर छाछ और लस्सी बनाकर पी सकते हैं।

नारियल पानी से पूरी होगी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी

गर्मी में पसीने के जरिए शरीर से जरूरी इलेक्ट्रोलाइट्स बाहर निकल जाते हैं। ऐसे में नारियल पानी पीना सबसे अच्छा विकल्प है। यह शरीर को तुरंत हाइड्रेट करता है और नेचुरल एनर्जी ड्रिंक की तरह काम करता है। इसे पीने से कमजोरी और थकान कम होती है और डिहाइड्रेशन का खतरा भी घट जाता है।

पुदीना देगा ठंडक और ताजगी

अगर आप शरीर को अंदर से ठंडा रखना चाहते हैं, तो पुदीना जरूर खाएं। इसकी तासीर ठंडी होती है और यह पेट को राहत देता है। आप इसकी चटनी बना सकते हैं, शरबत तैयार कर सकते हैं या रायते में मिलाकर खा सकते हैं। इससे गर्मी का असर कम महसूस होता है और पाचन भी बेहतर रहता है।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

बेल का शरबत है गर्मी का रामबाण

नौतपा में बेल का शरबत पीना बहुत फायदेमंद माना जाता है। यह एक पारंपरिक और हेल्दी ड्रिंक है, जो शरीर को ठंडा रखता है। यह पाचन को मजबूत करता है और कब्ज जैसी दिक्कतों से राहत दिलाता है। साथ ही लू लगने का खतरा भी कम करता है। सिर्फ एक गिलास बेल का शरबत आपको दिनभर तरोताजा रख सकता है। नौतपा के दौरान ज्यादा से ज्यादा पानी पिएं, धूप में निकलते वक्त सिर ढककर रखें और हल्का खाना खाएं। कोशिश करें कि दोपहर के वक्त बेवजह बाहर न निकलें।

Also Read : JBVNL का प्रशासनिक सर्जरी, धनबाद समेत कई जिलों में अधिकारियों का तबादला

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More
joharlive Network
मुस्कान चौधरी जोहारलाइव में बतौर संवाददाता कार्यरत हैं. इन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से साल 2022 में पत्रकारिता में स्नातक और साल 2025 में इग्नू (IGNOU) से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की. इसके बाद कोहरामलाइव, आस्था मीडिया प्रकाशन और दैनिक जागरण iNext में विभिन्न भूमिकाओं में काम किया है. इनकी रुचि सिनेमा, सम-सामयिक विषयों में अधिक है. View all Post
💬 Comments
?

No comments yet. Be the first to comment!

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More