Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान: 30 जून तक होल्डिंग टैक्स भरने पर मिलेगी 10% छूट
    झारखंड

    रांची नगर निगम का बड़ा ऐलान: 30 जून तक होल्डिंग टैक्स भरने पर मिलेगी 10% छूट

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 24, 2026Updated:May 24, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची नगर निगम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची नगर निगम ने शहर के करदाताओं को बड़ी राहत देते हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए होल्डिंग टैक्स भुगतान पर विशेष छूट देने की घोषणा की है। निगम की ओर से कहा गया है कि जो लोग 30 जून तक एकमुश्त होल्डिंग टैक्स जमा करेंगे, उन्हें देय कर राशि पर अधिकतम 10 फीसदी तक की छूट दी जाएगी। नगर निगम ने लोगों से समय पर टैक्स जमा कर इस योजना का लाभ उठाने की अपील की है। निगम का कहना है कि यह पहल टैक्स संग्रह बढ़ाने और लोगों को समय पर भुगतान के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

    समय पर टैक्स भरने वालों को मिलेगा सीधा फायदा

    नगर निगम अधिकारियों के मुताबिक कई लोग अंतिम समय तक टैक्स भुगतान टालते रहते हैं, जिससे निगम के राजस्व संग्रह पर असर पड़ता है। ऐसे में लोगों को समय से टैक्स जमा करने के लिए यह विशेष छूट योजना लागू की गई है। निगम का मानना है कि इस ऑफर से ज्यादा से ज्यादा लोग समय रहते टैक्स जमा करेंगे और उन्हें आर्थिक लाभ भी मिलेगा।

    ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीके से कर सकते हैं भुगतान

    निगम ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए टैक्स भुगतान के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों विकल्प उपलब्ध कराए हैं, ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न हो। नागरिक मोबाइल ऐप, व्हाट्सएप चैटबोट, आधिकारिक वेबसाइट, जन सुविधा केंद्र और डोर-टू-डोर कलेक्शन सुविधा के जरिए आसानी से टैक्स जमा कर सकते हैं।

    स्मार्ट रांची ऐप से ऐसे करें भुगतान

    मोबाइल ऐप के जरिए टैक्स जमा करने के लिए लोगों को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल ऐप स्टोर से स्मार्ट रांची ऐप डाउनलोड करना होगा। ऐप इंस्टॉल करने के बाद रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर होल्डिंग टैक्स विकल्प चुनकर भुगतान प्रक्रिया पूरी की जा सकती है। इसके जरिए लोग बकाया राशि भी देख सकते हैं और ऑनलाइन पेमेंट कर सकते हैं।

    व्हाट्सएप पर भी जमा होगा टैक्स

    रांची नगर निगम ने व्हाट्सएप चैटबोट की सुविधा भी शुरू की है। इसके लिए लोगों को 8986627070 नंबर सेव करना होगा और उस पर “Hi” या “जोहार” लिखकर मैसेज भेजना होगा। इसके बाद दिए गए निर्देशों का पालन करते हुए होल्डिंग नंबर डालकर बकाया राशि देखी जा सकती है और डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या यूपीआई के जरिए भुगतान किया जा सकता है। भुगतान के बाद डिजिटल रसीद भी उपलब्ध कराई जाएगी।

    वेबसाइट से भी कर सकते हैं भुगतान

    नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर भी प्रॉपर्टी टैक्स जमा करने की सुविधा दी गई है। इसके लिए वेबसाइट पर जाकर संपत्ति कर भुगतान करें विकल्प चुनना होगा। इसके बाद होल्डिंग नंबर और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज कर भुगतान प्रक्रिया पूरी की जा सकती है।

    जन सुविधा केंद्र और घर-घर जाकर भी हो रहा टैक्स कलेक्शन

    जो लोग ऑनलाइन भुगतान नहीं करना चाहते, उनके लिए नगर निगम कार्यालय और डोरंडा कार्यालय स्थित जन सुविधा केंद्रों में ऑफलाइन व्यवस्था की गई है। इसके अलावा निगम की अधिकृत एजेंसी मेसर्स श्री पब्लिकेशन एंड स्टेशनर्स के कर संग्राहक भी घर-घर जाकर टैक्स संग्रह कर रहे हैं, ताकि लोगों को दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। नगर निगम ने लोगों से अपील की है कि वे 30 जून से पहले टैक्स जमा कर 10 फीसदी तक की छूट का फायदा उठाएं और अंतिम समय की भीड़ से बचें। निगम का कहना है कि समय पर टैक्स भुगतान शहर के विकास कार्यों को भी गति देता है।

    Also Read : गिरिडीह सेंट्रल जेल में DC-SP ने मारी रेड, खंगाला गया हर एक वार्ड
    Citizen Services Door-to-Door Tax Collection Holding Tax Holding Tax Discount Holding Tax FY 2026-27 Jharkhand news Municipal Corporation Online Tax Payment property tax Public Service Center Ranchi City Ranchi Municipal Corporation Ranchi Municipal Scheme ranchi news Ranchi Update RMC Smart Ranchi App Tax Payment Tax Rebate WhatsApp Chatbot
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleगिरिडीह सेंट्रल जेल में DC-SP ने मारी रेड, खंगाला गया हर एक वार्ड
    Next Article बैंक अफसर बनकर करते थे ठगी, जामताड़ा पुलिस ने पांच साइबर अपराधियों को दबोचा

    Related Posts

    क्राइम

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : लातेहार में मधुमक्खियों का बढ़ता कहर, दो घटनाओं में तीन बच्चों समेत चार की मौत

    October 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : ब्रजमोहन राम ने ओडिशा के राज्यपाल के रूप में ली शपथ, हरीश टंडन ने दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ

    October 18, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : मां रूपी सोरेन के दशकर्म में भावुक हुए CM हेमंत, आज नेमरा में संस्कार भोज

    October 18, 2026
    क्राइम

    उत्तर प्रदेश : बिजनौर में हलाला के नाम पर महिला से दुष्कर्म का आरोप, देवर गिरफ्तार

    October 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंड : खूंटी से मानव तस्करी की शिकार चार नाबालिग लड़कियां दिल्ली और जयपुर से रेस्क्यू, एक 11 साल से थी लापता

    October 19, 2026

    देश : टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीन संदिग्ध गिरफ्तार, राजस्थान के कोटा से दबोचे गए

    October 19, 2026

    झारखंड : राँची में दुर्गा पूजा पंडालों का निरीक्षण, एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 19, 2026

    जोहार शक्ति शृंखला भाग – 9 : ट्रैक से पावरलिफ्टिंग तक: हादसों और बीमारियों के आगे नहीं झुकीं सुजाता भकत, अंतरराष्ट्रीय मंच पर पदकों से लिखी वापसी की दास्तान

    October 19, 2026

    नवरात्रि के नौवें दिन मां सिद्धिदात्री की पूजा से पूरी होती हैं मनोकामनाएं, जानें विधि, मंत्र और भोग

    October 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.