Ranchi : झारखंड में साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए CID की साइबर क्राइम थाना ने ऑनलाइन आपत्तिजनक सामग्री से जुड़े एक नेटवर्क का खुलासा किया है। इस मामले में गिरिडीह जिले के कोलडीह क्षेत्र से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वहाब अंसारी और हसन रजा रूप में हुई है। दोनों गिरिडीह के रहने वाले हैं। पुलिस ने छापेमारी के दौरान उनके कब्जे से मोबाइल फोन और अन्य डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं, जिनकी जांच में ऑनलाइन चाइल्ड सेक्सुअल एक्सप्लॉइटेशन एंड एब्यूज मटेरियल (CSEAM) से जुड़े महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य मिले हैं।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि आरोपी विभिन्न टेलीग्राम चैनलों और ग्रुप्स के सक्रिय सदस्य थे, जहां इस प्रकार की अवैध और आपत्तिजनक सामग्री का आदान-प्रदान किया जा रहा था। जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि यह सामग्री अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ओमान, बांग्लादेश और संयुक्त अरब अमीरात (UAE) तक ऑनलाइन माध्यम से भेजी और बेची जा रही थी। साइबर थाना की टीम अब इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य सदस्यों की पहचान में जुट गई है। बरामद डिजिटल उपकरणों का फॉरेंसिक विश्लेषण किया जा रहा है, जिससे और अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।
Also Read : शादी समारोह में गये युवक की संदिग्ध मौ’त, प्रेमिका हिरासत में


