Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»शादी समारोह में गये युवक की संदिग्ध मौ’त, प्रेमिका हिरासत में
    जोहार ब्रेकिंग

    शादी समारोह में गये युवक की संदिग्ध मौ’त, प्रेमिका हिरासत में

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 16, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    युवक
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के सतबरवा थाना क्षेत्र स्थित ढुलसुलमा पहाड़ से एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पवन कुमार सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों ने पवन की प्रेमिका, उसके पति तथा अन्य परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में युवक की प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गांव में एक शादी समारोह आयोजित था। पवन कुमार सिंह अपने दोस्त दीपक कुमार के साथ समारोह में शामिल होने गया था। बताया जा रहा है कि उसी शादी समारोह में पवन की प्रेमिका भी अपने मायके पक्ष के लोगों के साथ आई हुई थी। इसी दौरान देर रात पवन अचानक वहां से गायब हो गया।

    परिजनों के मुताबिक शुक्रवार देर रात पवन के दोस्त दीपक कुमार ने फोन कर बताया कि पवन आत्महत्या करने की बात कह रहा है। सूचना मिलते ही परिवार के लोग और गांव के अन्य लोग उसकी तलाश में निकल पड़े। काफी खोजबीन के बाद ढुलसुलमा पहाड़ पर पवन का शव मिला। युवक को तत्काल इलाज के लिए नवजीवन अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजनों का आरोप है कि पवन की हत्या की गई है और इसमें उसकी प्रेमिका, उसके पति तथा कुछ अन्य लोगों का हाथ हो सकता है। परिजनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

    मामले की सूचना मिलने पर सतबरवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा घटनास्थल से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है। इस संबंध में डीएसपी राजेश यादव ने बताया कि युवक का शव बरामद हुआ है। परिजनों द्वारा हत्या का आरोप लगाया गया है। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। मृतक की प्रेमिका को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

    Also Read : अनिल टाइगर ह’त्याकांड का मास्टरमाइंड कोलकाता से गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी लेकर कारोबारी पर भी कराई थी फायरिंग

    Suspicious Death of Youth Attending Wedding; Girlfriend Taken into Custody Youth's Body Recovered Under Suspicious Circumstances; Girlfriend Taken into Custody प्रेमिका हिरासत में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव बरामद
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअनिल टाइगर ह’त्याकांड का मास्टरमाइंड कोलकाता से गिरफ्तार, 20 लाख की सुपारी लेकर कारोबारी पर भी कराई थी फायरिंग
    Next Article आम और पिकअप लूटने के लिए हुई थी जवान की ह’त्या, दो गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026
    Latest Posts

    5 साल बाद फिर पूरी तरह एक्टिव होगा झारखंड राज्य सूचना आयोग, चारों सूचना आयुक्तों ने ली शपथ

    July 1, 2026

    BREAKING : जमशेदपुर एसएसपी और सरायकेला एसपी हटाये गए, सीएम ने दिया आदेश

    June 30, 2026

    गिरिडीह के सब रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल ह’त्याकां’ड में चार महिला समेत सात आरोपी गि’रफ्तार

    June 30, 2026

    रामगढ़ डीसी की चल संपत्तियां और सरकारी गाड़ियां होंगी कुर्क, कोर्ट ने क्यों दिया आदेश?

    June 30, 2026

    हूल दिवस पर सिदो-कान्हू के वंशजों समेत 53 लोगों को SDM कोर्ट का नोटिस, चंपाई सोरेन ने सरकार को घेरा

    June 30, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.