Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा
    झारखंड

    खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त, देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 14, 2026Updated:May 14, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    खूंटी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी में नशे के कारोबार और अपराधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है। बीते दो दिनों में खूंटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक तरफ भारी मात्रा में अवैध डोडा बरामद किया, तो दूसरी तरफ एक वांछित आरोपी को देशी कट्टा के साथ दबोच लिया। इन कार्रवाइयों के बाद पुलिस अब फरार आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

    सड़क किनारे खड़ी संदिग्ध गाड़ी ने खड़े किए सवाल

    मामला मुरहू थाना क्षेत्र का है। पुलिस के गश्ती दल को 13 मई को सूचना मिली कि ग्राम घाघरा के पास गनालोय-सारिदकेल सड़क पर एक चारपहिया वाहन के साथ कुछ संदिग्ध लोग खड़े हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। लेकिन जैसे ही संदिग्धों ने पुलिस की गाड़ी देखी, वे अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग निकले। इसके बाद पुलिस ने वहां खड़ी गाड़ी की तलाशी ली तो अंदर का नजारा देखकर टीम भी सतर्क हो गई।

    13 बोरियों में मिला 231 किलो अवैध डोडा

    तलाशी के दौरान पुलिस को मारुति इको कार से 13 बोरियों में भरा हुआ करीब 231 किलो अवैध डोडा मिला। इतनी बड़ी खेप मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुरहू थाना में कांड दर्ज किया। हालांकि इस मामले में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है, क्योंकि सभी संदिग्ध मौके से फरार हो गए थे। पुलिस अब वाहन के आधार पर तस्करों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

    वांछित आरोपी को हथियार के साथ दबोचा

    वहीं दूसरी कार्रवाई एनडीपीएस थाना पुलिस ने की। एसपी ऋषभ गर्ग को गुप्त सूचना मिली थी कि वांछित आरोपी राम मुंडा ग्राम भंडरा में मौजूद है और उसके पास हथियार भी है। सूचना के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में छापेमारी टीम बनाई गई। पुलिस टीम जब भंडरा चौक पहुंची तो मुखबिर की निशानदेही पर राम मुंडा को एक पुल पर बैठे देखा गया।

    पुलिस को देखते ही भागने लगा, लेकिन घिर गया

    पुलिस को सामने देख आरोपी भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन सशस्त्र बल की मदद से उसे घेरकर पकड़ लिया गया। तलाशी लेने पर उसके कमर में खोंसा हुआ एक देशी कट्टा बरामद हुआ। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। हथियार बरामद होने के बाद खूंटी थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के कारोबार और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। फरार तस्करों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

    Also Read : साढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार
    Breaking news Jharkhand country-made pistol recovered Doda Seized drug trafficking news Illegal Narcotics Seizure jharkhand crime news Khunti News Khunti police Latest news Maruti Eeco Seized Murhu Police NDPS Khunti News Samvad Police raid Ram Munda Arrested खूंटी पुलिस का डबल एक्शन : 231 किलो डोडा जब्त देशी कट्टा के साथ आरोपी को दबोचा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाढ़े चार वर्षीय मासूम से 68 साल के शख्स ने की दरिंदगी, गिरफ्तार
    Next Article बिहार भेजी जा रही शराब की खेप पलामू में पकड़ाई, XUV से 100 बोतल बरामद

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    JPSC / JSSC

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026
    झारखंड

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, घर जाने की तैयारी में बोरिया-बिस्तर समेट रहे आंदोलनकारी

    August 19, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026

    Breaking : आंदोलन खत्म, 60 दिन में मांग पूरी नहीं होने पर करेंगे आंदोलन

    August 19, 2026

    कोतवाली थाना प्रभारी सनोज चौधरी ने जूस पिलाकर तुड़वाया छात्रा सबिता का अनशन

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.