Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»कोडरमा : ढाबे के पीछे खेत में मिली 55 साल के व्यक्ति की लाश, पुलिस जुटी जांच में
    क्राइम

    कोडरमा : ढाबे के पीछे खेत में मिली 55 साल के व्यक्ति की लाश, पुलिस जुटी जांच में

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 11, 2026Updated:May 11, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई, जब तिलैया-जयनगर मुख्य मार्ग स्थित लाराबाद के पास एक ढाबे के पीछे खेत में 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही आसपास के इलाके में खुदाई हुई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। मृतक की पहचान गरहाई निवासी रामजी यादव (55) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह बालू गाड़ियों में मजदूरी का काम करते थे।

    खेत में बेसुध पड़े थे, पास जाकर देखा तो हो चुकी थी मौत

    जानकारी के मुताबिक, पिपराडीह गांव के कुछ लोग सुबह टहलने के लिए खेत की तरफ गए थे। इसी दौरान उनकी नजर खेत में एक व्यक्ति पर पड़ी, जो बेसुध हालत में पड़ा था। पहले लोगों को लगा कि शायद व्यक्ति बीमार है या बेहोश है, लेकिन पास जाकर देखने पर पता चला कि उसकी मौत हो चुकी है। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजनों को भी सूचना दे दी गई, जिसके बाद परिवार में मातम का माहौल है।

    जहरीला पदार्थ मिलने से बढ़ी आत्महत्या की आशंका

    पुलिस जांच के दौरान घटनास्थल से मृतक के कुछ सामान के साथ एक जहरीला पदार्थ भी बरामद हुआ है। इसके बाद लोगों के बीच यह चर्चा शुरू हो गई कि शायद रामजी यादव ने जहर खाकर आत्महत्या की हो। हालांकि पुलिस अभी किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है और हर एंगल से जांच कर रही है। कोडरमा थाना प्रभारी विकास पासवान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह सामने आएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई और वजह है। मृतक के परिवार और आसपास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है.

    Also Read : बंद घर में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, 250 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
    dead body found in Koderma Jharkhand Breaking News jharkhand crime news Jharkhand Latest News Koderma breaking news Koderma dead body case Koderma local news koderma news Koderma police investigation Koderma suicide case Koderma Update Larabad incident Latest news News Samvad poison case Koderma Poison Consumption Case Ramji Yadav death rural Jharkhand news Sadar Hospital Koderma suspected suicide case Suspicious death investigation suspicious death Koderma Tilaiya Jayanagar road news Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबंद घर में चल रही थी नकली विदेशी शराब की फैक्ट्री, 250 पेटी शराब के साथ दो गिरफ्तार
    Next Article जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर : रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी और बेटा-बेटी को काट डाला

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    क्राइम

    चतरा-सिमरिया रोड पर पुलिस की कार्रवाई, देशी कट्टा और गोलियों के साथ एक गिरफ्तार

    October 12, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    JPSC, CDPO और FSO परीक्षा रद्द करने के मामले में फैसला सुरक्षित, हाईकोर्ट में सरकार ने सौंपी सीलबंद रिपोर्ट

    October 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    एनआईए का बड़ा एक्शन : श्रीनगर में लश्कर के आतंकवादियों को पनाह देने वाले आरोपी की संपत्ति कुर्क

    October 12, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः टाटा हिताची को हाईकोर्ट से राहत, EPFO की कार्रवाई पर उठाए सवाल, जानिये पूरा मामला

    October 12, 2026

    झारखंड : रिम्स में मरीजों और एंबुलेंस को जाम से मिलेगी राहत, फ्लाईओवर और अंडरपास बनाने का प्रस्ताव

    October 12, 2026

    सीजीएल पेपर लीकः एसआइटी की जांच में पता चला, मुन्ना सिंह ने लोन में नहीं लिये थे पांच लाख, यह पेपर लीक के पैसे थे

    October 12, 2026

    राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने निर्वाचन आयोग के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की याचिका, SIR और वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

    October 12, 2026

    JSSC-CGL पेपर लीक केस : SIT का दावा, पेपर लीक के कथित मास्टरमाइंड मिथिलेश सिंह से मिथिलेश पांडेय को मिले पैसे

    October 12, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.