Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर : रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी और बेटा-बेटी को काट डाला
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में ट्रिपल मर्डर : रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी और बेटा-बेटी को काट डाला

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 11, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    जमशेदपुर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर शहर के सिदगोड़ा थाना क्षेत्र के एग्रिको रोड नंबर-2 स्थित क्वार्टर नंबर एल-13 में सोमवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। एक ही परिवार के तीन सदस्यों के शव घर के अंदर मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतकों में पत्नी, बेटा और बेटी शामिल हैं। पुलिस को आशंका है कि परिवार के मुखिया और टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र प्रसाद सिंह ने ही इस वारदात को अंजाम दिया और इसके बाद फरार हो गए।

    घर के अंदर मिले तीन शव, इलाके में मचा हड़कंप

    घटना की जानकारी मिलते ही एग्रिको इलाके में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सिदगोड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, एग्रिको स्थित क्वार्टर में टाटा स्टील के रिटायर्ड कर्मचारी रविंद्र प्रसाद सिंह अपने परिवार के साथ रहते थे। परिवार में उनकी पत्नी सरिता सिंह, बेटी सुप्रिया सिंह और बेटा रविशेक कुमार थे।

    पत्नी, बेटे और बेटी की हत्या का आरोप

    पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि रविंद्र प्रसाद सिंह पर अपनी पत्नी सरिता सिंह (55), बेटी सुप्रिया सिंह (31) और बेटे रविशेक कुमार (30) की हत्या का आरोप है। बताया जा रहा है कि हत्या कुल्हाड़ी से की गई है। हालांकि पुलिस ने अभी आधिकारिक तौर पर हत्या के तरीके और अन्य तथ्यों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद करने की बात कही है। इस मामले का सबसे चौंकाने वाला पहलू यह है कि प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आरोपी रविंद्र प्रसाद सिंह ने खुद पुलिस को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद वह मौके से फरार हो गए। पुलिस अब उनकी तलाश में छापेमारी कर रही है।

    गर्भवती थी बेटी, परिवार में चल रहा था विवाद

    जानकारी के मुताबिक, मृतक सुप्रिया सिंह शादीशुदा थीं और गर्भवती भी थीं। बताया जा रहा है कि रविंद्र प्रसाद सिंह इसी साल फरवरी में टाटा स्टील से रिटायर हुए थे। रिटायरमेंट के बाद परिवार में विवाद होने की बातें भी सामने आ रही हैं। हालांकि विवाद की असली वजह क्या थी, यह अभी साफ नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ कर रही है। घटना के पीछे पारिवारिक कलह, मानसिक तनाव या किसी अन्य कारण की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।

    Also Read : कोडरमा : ढाबे के पीछे खेत में मिली 55 साल के व्यक्ति की लाश, पुलिस जुटी जांच में

    and Daughter to Death Jamshedpur Triple Murder: Retired Tata Steel Employee Hacks Wife Son जमशेदपुर ट्रिपल मर्डर : रिटायर्ड टाटा स्टील कर्मी ने पत्नी और बेटा-बेटी को काट डाला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा : ढाबे के पीछे खेत में मिली 55 साल के व्यक्ति की लाश, पुलिस जुटी जांच में
    Next Article वायरल वीडियो केस में धनबाद पुलिस पर हाईकोर्ट सख्त, SSP से मांगी स्टेटस रिपोर्ट

    Related Posts

    झारखंड

    अर्णब तूफान पर बड़ा अपडेट: झारखंड में 29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रांची प्रशासन अलर्ट

    October 27, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026
    क्राइम

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026
    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    Latest Posts

    अर्णब तूफान पर बड़ा अपडेट: झारखंड में 29 अक्टूबर को बहुत भारी बारिश की चेतावनी, रांची प्रशासन अलर्ट

    October 27, 2026

    जोहार लाइव इंवेस्टिगेशन भाग-1: पीएम मोदी पर हमले के थे आरोपी, आज कोई चला रहा ऑटो, कोई है मैकेनिक, पटना बम ब्लास्ट के 13 साल

    October 27, 2026

    बूटी मोड़ में तिरुपति पेट्रोल पंप के पास दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

    October 27, 2026

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.