Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहिबगंज में बारिश के बाद जलजमाव से फूटा लोगों का गुस्सा, फोरलेन सड़क जाम
    झारखंड

    साहिबगंज में बारिश के बाद जलजमाव से फूटा लोगों का गुस्सा, फोरलेन सड़क जाम

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 10, 2026Updated:May 10, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साहिबगंज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : झारखंड के साहिबगंज जिले के उधवा चौक स्थित तालाबवाली मस्जिद के पास रविवार सुबह उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब रातभर हुई झमाझम बारिश के बाद कई घरों और धार्मिक स्थलों में पानी घुस गया। जलजमाव से नाराज स्थानीय लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर उधवा-राजमहल फोरलेन सड़क जाम कर दी। लोगों ने प्रशासन से जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था करने की मांग ती।

    आंधी-तूफान के साथ हुई तेज बारिश

    जानकारी के मुताबिक शनिवार और रविवार की देर रात इलाके में तेज आंधी-तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। बारिश के कारण पतौड़ा पंचायत के पहाड़गांव स्थित तालाबवाली मस्जिद के आसपास पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि दर्जनों घरों और मस्जिद में बारिश का पानी घुस गया। पानी भरने से लोगों का जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया। कई परिवारों को रातभर परेशानी का सामना करना पड़ा।

    घरों में घुसा पानी, सामान हुआ खराब

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में जलनिकासी की कोई सही व्यवस्था नहीं है। इसी वजह से हर बारिश में सड़क और घर तालाब बन जाते हैं। इस बार भी कई घरों में पानी घुसने से घरेलू सामान खराब हो गया। वहीं मस्जिद में पानी भर जाने के कारण लोगों को फजर की नमाज अदा करने में भी काफी दिक्कत हुई। इससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

    लोगों ने किया सड़क जाम

    जलजमाव की समस्या से परेशान होकर स्थानीय ग्रामीण सड़क पर उतर आए। रेजाउल शेख, बजहुल शेख, मनीरूल शेख, शमीम शेख और बरकत शेख समेत दर्जनों लोगों ने बांस-बल्ला लगाकर उधवा-राजमहल फोरलेन जाम कर दिया। सड़क जाम होने के कारण दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और यात्रियों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। कई लोग घंटों जाम में फंसे रहे।

    दो घंटे बाद भी नहीं पहुंचा प्रशासन

    प्रदर्शन कर रहे लोगों का आरोप है कि सड़क जाम और प्रदर्शन शुरू होने के करीब दो घंटे बाद तक भी प्रशासन की ओर से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। न ही किसी तरह की बातचीत या समस्या के समाधान की कोशिश की गई। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि जब तक जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा, तब तक उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

    Also Read : झारखंड में तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश, 15 मई तक सतर्क रहने की सलाह
    #Sahibganj #Jharkhand #Rain #Waterlogging #RoadJam #Udhwa #RajmahalRoad #JharkhandNews #HeavyRain #WeatherUpdate #FloodLikeSituation #LocalProtest #TrafficJam #BreakingNews #HindiNews
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश, 15 मई तक सतर्क रहने की सलाह
    Next Article भूसे की आड़ में डोडा तस्करी का खेल बेनकाब, खूंटी में 50 बोरा के साथ ट्रक पकड़ाया

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.