Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    10 May, 2026 ♦ 12:03 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»भूसे की आड़ में डोडा तस्करी का खेल बेनकाब, खूंटी में 50 बोरा के साथ ट्रक पकड़ाया
    क्राइम

    भूसे की आड़ में डोडा तस्करी का खेल बेनकाब, खूंटी में 50 बोरा के साथ ट्रक पकड़ाया

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 10, 2026Updated:May 10, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डोडा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Khunti : खूंटी जिले में नशा तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। खूंटी-गुमला सीमा पर रनिया थाना पुलिस ने एक ट्रक से 50 बोरा डोडा जब्त किया है। तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए डोडा को भूसे के नीचे छिपाकर रखा था। हालांकि कार्रवाई के दौरान ट्रक चालक और खरीददार मौके से फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक में भारी मात्रा में डोडा ले जाया जा रहा है। इसके बाद खूंटी-गुमला बॉर्डर पर वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान एक संदिग्ध ट्रक को रोका गया। ऊपर से देखने पर ट्रक भूसे से भरा हुआ लग रहा था, लेकिन जब पुलिस ने गहराई से तलाशी ली तो भूसे के नीचे छिपाकर रखे 50 बोरा डोडा बरामद हुए।

    पुलिस को चकमा देकर भाग निकले तस्कर

    पुलिस की कार्रवाई शुरू होते ही तस्करों में अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है कि ट्रक चालक और माल लेने पहुंचा व्यक्ति मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। पुलिस अब दोनों की पहचान करने और पूरे नेटवर्क तक पहुंचने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि डोडा की यह खेप कहां से लाई जा रही थी और किस जगह पहुंचाई जानी थी। शुरुआती जांच में अंतरजिला तस्करी नेटवर्क की आशंका जताई जा रही है। ट्रक को जब्त कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

    खूंटी में नशा तस्करी पर लगातार शिकंजा

    खूंटी और आसपास के इलाकों में हाल के महीनों में नशा तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। इस ताजा बरामदगी ने एक बार फिर दिखा दिया है कि तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन पुलिस भी अब सतर्क मोड में है।

    Also Read : साहिबगंज में बारिश के बाद जलजमाव से फूटा लोगों का गुस्सा, फोरलेन सड़क जाम

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज में बारिश के बाद जलजमाव से फूटा लोगों का गुस्सा, फोरलेन सड़क जाम
    Next Article झारखंड में तेज बारिश और वज्रपात बनी आफत, 5 लोगों की गयी जान

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    मदर्स डे से पहले मां को मिला नया जीवन, आरपीएफ महिला सिपाही बनी फरिश्ता (VIDEO)

    May 10, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    SSC GD परीक्षा : रांची के एग्जाम सेंटर पर छापा, नकल के आरोप में 6 गिरफ्तार

    May 10, 2026
    झारखंड

    झारखंड में तेज बारिश और वज्रपात बनी आफत, 5 लोगों की गयी जान

    May 10, 2026
    Latest Posts

    तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बने विजय, 200 यूनिट फ्री बिजली का किया ऐलान

    May 10, 2026

    मदर्स डे से पहले मां को मिला नया जीवन, आरपीएफ महिला सिपाही बनी फरिश्ता (VIDEO)

    May 10, 2026

    SSC GD परीक्षा : रांची के एग्जाम सेंटर पर छापा, नकल के आरोप में 6 गिरफ्तार

    May 10, 2026

    झारखंड में तेज बारिश और वज्रपात बनी आफत, 5 लोगों की गयी जान

    May 10, 2026

    भूसे की आड़ में डोडा तस्करी का खेल बेनकाब, खूंटी में 50 बोरा के साथ ट्रक पकड़ाया

    May 10, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.