Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश, 15 मई तक सतर्क रहने की सलाह
    झारखंड

    झारखंड में तेज हवा और गर्जन के साथ बारिश, 15 मई तक सतर्क रहने की सलाह

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 10, 2026Updated:May 10, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    मौसम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। राजधानी रांची समेत कई जिलों में शनिवार देर शाम अचानक तेज हवा, गर्जन और बारिश शुरू हो गई। दिनभर उमस और गर्मी से परेशान लोगों को शाम होते-होते राहत मिल गई। मौसम बदलने के साथ कई इलाकों में ठंडी हवाएं चलीं और तापमान में गिरावट महसूस की गई। मौसम विभाग ने राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग का कहना है कि 10 से 15 मई तक झारखंड के सभी जिलों में मौसम का यही उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। इस दौरान कहीं हल्की तो कहीं मध्यम बारिश हो सकती है। साथ ही तेज हवा, वज्रपात और गर्जन की भी संभावना जताई गई है।

    आज कैसा रहेगा मौसम

    मौसम विभाग के मुताबिक रविवार को भी राज्य में मौसम पूरी तरह साफ नहीं रहेगा। कई इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं। दोपहर बाद मौसम अचानक बदल सकता है और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा कुछ जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने की संभावना है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

    रांची समेत कई जिलों में हुई बारिश

    शनिवार को दोपहर बाद ही राजधानी रांची के आसमान में बादल मंडराने लगे थे। हालांकि शाम तक मौसम सामान्य रहा, लेकिन रात करीब सात बजे अचानक तेज हवा चलने लगी और फिर गर्जन के साथ बारिश शुरू हो गई। रांची में करीब चार मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद मौसम काफी सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। सिर्फ रांची ही नहीं, बल्कि रामगढ़, हजारीबाग, खूंटी, मेदिनीनगर और जमशेदपुर समेत कई इलाकों में देर रात तक तेज हवा और बारिश का असर देखने को मिला।

    कहीं बढ़ा तापमान, कहीं मिली राहत

    मौसम में बदलाव के बीच राज्य के अलग-अलग जिलों में तापमान में भी उतार-चढ़ाव देखने को मिला। शनिवार को सबसे ज्यादा तापमान मेदिनीनगर में रिकॉर्ड किया गया, जहां पारा 39.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं रांची का अधिकतम तापमान 33.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां पिछले 24 घंटे में तापमान में 0.9 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर बोकारो में लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान 29.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो पिछले 24 घंटे में करीब तीन डिग्री सेल्सियस कम रहा।

    Also Read : जामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में बिरसा मुंडा प्रतिमा तोड़े जाने पर हंगामा, सीसीटीवी लगाने और सख्त कार्रवाई की मांग
    Next Article साहिबगंज में बारिश के बाद जलजमाव से फूटा लोगों का गुस्सा, फोरलेन सड़क जाम

    Related Posts

    क्राइम

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026
    क्राइम

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    क्राइम

    नामकुम में ब्राउन शुगर बेचने वाले गिरोह का खुलासा, 6 गिरफ्तार

    July 23, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना की पहल, सूचना भवन से शुरू होंगे शॉर्ट टर्म कोर्स

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी समेत सभी पेपर लीक मामलों की सीबीआई जांच हो : आदित्य साहू

    July 23, 2026
    Latest Posts

    दक्षिणी छोटानागपुर पुलिस स्पोर्ट्स मीट 2026 का समापन. रांची बनी ओवरऑल चैंपियन

    July 23, 2026

    विशाखापट्टनम माओवादी साजिश मामले में एनआईए कोर्ट का फैसला, तीन दोषियों को 5-5 साल की सजा

    July 23, 2026

    Breaking :कोडरमा में एनआईए की बड़ी कार्रवाई. 1662 डेटोनेटर, 16 लाख रुपये नकद बरामद, दो गिरफ्तार

    July 23, 2026

    सोशल मीडिया से कट्टरपंथ फैलाने के आरोपी फैजान पर NIA का शिकंजा

    July 23, 2026

    जेपीएससी भर्ती घोटाला: पूर्व चेयरमैन एल. ख्यांगते समेत तीन ठिकानों पर सीआईडी की छापेमारी, डिजिटल साक्ष्य जब्त

    July 23, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.