Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    9 May, 2026 ♦ 2:13 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»कोडरमा»कोडरमा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, घर में पसरा सन्नाटा
    कोडरमा

    कोडरमा में आकाशीय बिजली गिरने से तीन की मौत, घर में पसरा सन्नाटा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 9, 2026Updated:May 9, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कोडरमा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के सतगावां थाना क्षेत्र के नंदूडीह गांव में बीती देर रात आसमानी आफत टूट पड़ी। तेज बारिश और गरज-चमक के बीच हुए वज्रपात ने एक ही परिवार के तीन लोगों की जान ले ली। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार देर रात जब तेज बारिश और बिजली कड़कड़ रही थी, तब लोग अपने-अपने घरों में सुरक्षित बैठे थे। उसी दौरान नंदूडीह गांव में रहने वाले प्रदीप यादव की पत्नी सरस्वती देवी (37), उनका 15 साल का बेटा अंकित कुमार और बुआ मुंद्रिका देवी (45) घर के कमरे में खिड़की के पास बैठे थे। इसी दौरान अचानक तेज वज्रपात हुआ और बिजली घर के लोहे के ग्रिल वाली खिड़की पर गिर गई। लोहे के संपर्क में आने के कारण करंट तेजी से पूरे कमरे में फैल गया और तीनों उसके संपर्क में आ गए। हादसा इतना तेज था कि तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

    शादी की खुशियां पलभर में बदलीं मातम में

    सबसे दुखद बात यह रही कि घर में कुछ ही दिन पहले शादी की खुशियां मनाई गई थीं। मृतक मुंद्रिका देवी अपने रिश्तेदार नीतीश कुमार की शादी में शामिल होने के लिए नंदूडीह आई थीं। वह शनिवार को अपने घर लौटने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही यह बड़ा हादसा हो गया। घटना के वक्त घर के मालिक प्रदीप यादव किसी शादी समारोह में डोमचांच गए हुए थे। जैसे ही उन्हें हादसे की जानकारी मिली, वे तुरंत घर लौटे लेकिन तब तक सब खत्म हो चुका था।

    गांव में मचा कोहराम, हर आंख नम

    हादसे के बाद जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो घर का मंजर देखकर सभी दंग रह गए। पूरे गांव में चीख-पुकार मच गई और माहौल गमगीन हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अंकित कुमार दिव्यांग था और परिवार का दुलारा था। उसकी मौत से परिजन पूरी तरह टूट गए हैं। सूचना मिलते ही सतगावां थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासन की ओर से आगे की कार्रवाई की जा रही है। इस दर्दनाक घटना से नंदूडीह सहित पूरे प्रखंड में शोक की लहर दौड़ गई है। जिस घर में कुछ दिन पहले तक शहनाइयां गूंज रही थीं, वहां अब सिर्फ सन्नाटा और रोने की आवाजें रह गई हैं।

    Also Read : सुवेंदु अधकारी ने रचा इतिहास, बंगाल में बने भाजपा के पहले मुख्यमंत्री; पीएम मोदी ने जताया सम्मान
    bihar jharkhand news Breaking news family tragedy heavy rain house tragedy India weather accident Koderma lightning death lightning strike Lightning Strike Incident Nandudih village natural disaster rural news Satgawan police station Thunderstorm tragic accident wedding turned t
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुवेंदु अधकारी ने रचा इतिहास, बंगाल में बने भाजपा के पहले मुख्यमंत्री; पीएम मोदी ने जताया सम्मान
    Next Article चक्रधरपुर और बिलासपुर मंडल में मेगा ब्लॉक, 27 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ी परेशानी

    Related Posts

    गढ़वा

    गढ़वा में निजी अस्पतालों पर सिविल सर्जन का छापा, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई

    May 9, 2026
    कोडरमा

    कोडरमा के सतगावां में हाथियों का आतंक, एक व्यक्ति घायल

    May 9, 2026
    झारखंड

    सोते समय मासूम को उठा ले गया सियार, पाकुड़ में दो माह की बच्ची की दर्दनाक मौत

    May 9, 2026
    Latest Posts

    गढ़वा में निजी अस्पतालों पर सिविल सर्जन का छापा, गड़बड़ी मिलने पर कार्रवाई

    May 9, 2026

    कोडरमा के सतगावां में हाथियों का आतंक, एक व्यक्ति घायल

    May 9, 2026

    सोते समय मासूम को उठा ले गया सियार, पाकुड़ में दो माह की बच्ची की दर्दनाक मौत

    May 9, 2026

    कोडरमा में पानी-बिजली संकट पर भाजपा का हंगामा, हेमंत सरकार के खिलाफ घड़ा फोड़ प्रदर्शन

    May 9, 2026

    चक्रधरपुर और बिलासपुर मंडल में मेगा ब्लॉक, 27 ट्रेनें रद्द होने से बढ़ी परेशानी

    May 9, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.