Ranchi : झारखंड में उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। इस केस में गिरफ्तार किए गए 168 आरोपियों को जमानत मिल गई है। इस मामले को लेकर अदालत में सुनवाई हुई, जिसके बाद जमानत देने का फैसला लिया गया।जानकारी के अनुसार, इस पूरे मामले में पुलिस ने करीब 160 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें अधिकतर अभ्यर्थी शामिल थे, जिन्हें एक संगठित पेपर लीक गिरोह से जोड़कर देखा गया था।
कैसे हुआ था मामला उजागर
पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अभ्यर्थियों को परीक्षा से जुड़े प्रश्न और उत्तर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इसके बाद छापेमारी की गई और बड़ी संख्या में लोगों को हिरासत में लिया गया था। जांच में यह भी सामने आया कि कई अभ्यर्थियों से पैसे लेकर परीक्षा पास कराने का दावा किया गया था। जांच में यह भी पता चला कि इस पूरे नेटवर्क में कुछ एजेंट सक्रिय थे, जो प्रति अभ्यर्थी लाखों रुपये लेकर पेपर और उत्तर दिलाने का वादा करते थे। कई लोगों से 10 से 15 लाख रुपये तक वसूले जाने की बात सामने आई थी। अब अदालत ने 168 आरोपियों को जमानत दे दी है, जिससे इस मामले में एक नया मोड़ आ गया है। हालांकि, मामले की जांच अभी पूरी तरह खत्म नहीं हुई है और आगे भी कानूनी प्रक्रिया जारी रहेगी।
Also Read : गोड्डा में नशे में पति का खूनी तांडव, गड़ासे से पत्नी की ह’त्या


