Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    8 May, 2026 ♦ 12:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»गोड्डा»गोड्डा में हैवान बना पति, दो मासूमों के सामने पत्नी को गड़ासे से काट डाला
    गोड्डा

    गोड्डा में हैवान बना पति, दो मासूमों के सामने पत्नी को गड़ासे से काट डाला

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 8, 2026Updated:May 8, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गोड्डा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Godda : झारखंड के गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड अंतर्गत सुरनी पंचायत के घासीचक गांव में एक दर्दनाक और सनसनीखेज घटना सामने आई है। शराब के नशे में धुत एक पति ने मामूली विवाद के बाद अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। जानकारी के अनुसार, 60 वर्षीय किशन दास शराब के नशे में था। किसी घरेलू विवाद के बाद उसने गुस्से में आकर अपनी 55 वर्षीय पत्नी रूबी देवी पर धारदार हथियार (गड़ासा) से हमला कर दिया। उसने महिला पर कई बार वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

    इलाज के दौरान हुई मौत

    घायल रूबी देवी को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। यह घटना और भी दर्दनाक इसलिए हो गई क्योंकि उस समय मृतका अपने दो पोतों लव और कुश के साथ सो रही थीं। आरोप है कि आरोपी पति ने पहले उनके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया और फिर बच्चों के सामने ही गड़ासे से हमला कर दिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, लेकिन आरोपी फरार हो गया।

    गांव में आक्रोश और दहशत

    घटना के बाद पूरे गांव में मातम और दहशत का माहौल है। ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। लोग इस क्रूर घटना से गुस्से में हैं और आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी सौरभ कुमार ठाकुर पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया गड़ासा बरामद कर लिया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। मामला दर्ज कर जांच जारी है।

    Also Read : हाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल

    #Godda #Jharkhand #CrimeNews #MurderCase #DomesticViolence #AlcoholAbuse #BreakingNews #LocalNews #TragicIncident #GadasaAttack #WifeMurder #PoliceInvestigation #IndiaNews #GhasiChakVillage
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहाईवे पर भीषण सड़क हादसा : तीन की दर्दनाक मौ’त, आधा दर्जन से अधिक घायल
    Next Article उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में बड़ा फैसला, 168 आरोपियों को मिली जमानत

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    हजारीबाग नाबालिग हत्या मामला: सरकार ने हाईकोर्ट में वैज्ञानिक रिपोर्ट पेश की

    May 8, 2026
    गढ़वा

    गढ़वा सदर अस्पताल की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, तैनात किये 9 नए होमगार्ड जवान

    May 8, 2026
    खूंटी

    खूंटी में पहली बार चला ‘ऑपरेशन सतर्क’, पुलिस ने खंगाली 55 बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

    May 8, 2026
    Latest Posts

    हजारीबाग नाबालिग हत्या मामला: सरकार ने हाईकोर्ट में वैज्ञानिक रिपोर्ट पेश की

    May 8, 2026

    गढ़वा सदर अस्पताल की सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, तैनात किये 9 नए होमगार्ड जवान

    May 8, 2026

    खूंटी में पहली बार चला ‘ऑपरेशन सतर्क’, पुलिस ने खंगाली 55 बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था

    May 8, 2026

    उत्पाद सिपाही भर्ती पेपर लीक केस में बड़ा फैसला, 168 आरोपियों को मिली जमानत

    May 8, 2026

    गोड्डा में हैवान बना पति, दो मासूमों के सामने पत्नी को गड़ासे से काट डाला

    May 8, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.