Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»2 दर्जन से ज्यादा मामलों में वांटेड TSPC का सब जोनल कमांडर अरविंद जी गिरफ्तार, हथियार और गोलियां जब्त
    जोहार ब्रेकिंग

    2 दर्जन से ज्यादा मामलों में वांटेड TSPC का सब जोनल कमांडर अरविंद जी गिरफ्तार, हथियार और गोलियां जब्त

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 4, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    TSPC
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन टीएसपीसी (TSPC) के सब जोनल कमांडर विरम राम उर्फ विक्रम जी उर्फ अरविंद जी को गिरफ्तार कर लिया गया है। वह लंबे समय से पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था और कई उग्रवादी घटनाओं में फरार चल रहा था। रांची के रुरल एसपी गौरव गोस्वामी ने मीडिया को बताया कि एसएसपी राकेश रंजन को बीते तीन मई को गुप्त सूचना मिली थी कि विरम राम चंदवा थाना क्षेत्र के धोबी टोला में छिपा हुआ है। इसके बाद एसपी ग्रामीण के निर्देशन में डीएसपी खलारी के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम गठित की गई। टीम ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी के घर को चारों ओर से घेर लिया। इसी दौरान विरम राम घर के पीछे से भागने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया।

    पूछताछ में कबूले कई राज

    गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में विरम राम ने कई उग्रवादी घटनाओं में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। उसने बुढ़मू थाना क्षेत्र में ईंट भट्ठा पर हुई फायरिंग की घटना में भी अपनी भूमिका मानी है। उसकी निशानदेही पर बुढ़मू थाना क्षेत्र के छापर गांव स्थित एक अर्धनिर्मित मकान से हथियार और अन्य सामान बरामद किए गए। पुलिस ने आरोपी के पास से एक 9 एमएम पिस्टल, एक मैग्जीन, 7 जिंदा गोलियां, एक एंड्रॉयड मोबाइल और दो राउटर बरामद किए हैं।

    15 साल से संगठन में था सक्रिय

    एसपी गौरव गोस्वामी के अनुसार, विरम राम पिछले करीब 15 वर्षों से TSPC संगठन से जुड़ा हुआ था। वह बुढ़मू, ठाकुरगांव, पतरातू, खलारी, कांके, केरेडारी, पिपरवार, पिठोरिया, मैक्लुस्कीगंज और रातू इलाके में सब जोनल कमांडर के रूप में एक्टिव था। वह जमीन कारोबारियों, ठेकेदारों, ईंट भट्ठा मालिकों और कोयला कारोबारियों से रंगदारी वसूलता था। पैसे नहीं देने पर फायरिंग और आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देता था। विरम राम पर पिठोरिया, बुढ़मू, ठाकुरगांव, कांके, रातू और मैक्लुस्कीगंज थाना क्षेत्रों में दो दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। इनमें रंगदारी, फायरिंग, आगजनी और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर आरोप शामिल हैं।

    अन्य सहयोगियों पर भी कार्रवाई जल्द

    एसपी ने बताया कि उसके दस्ते के कई सदस्य पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बाकी फरार सदस्यों की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उन्हें भी पकड़ लिया जाएगा। साथ ही, उसे मदद पहुंचाने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    Also Read : उग्रवादी हमले के बाद एक्शन मोड में खूंटी पुलिस, एसपी ने ठेकेदारों को दिया सुरक्षा का भरोसा

    2 दर्जन से ज्यादा मामलों में वांटेड TSPC का सब जोनल कमांडर अरविंद जी गिरफ्तार arrested; weapons and ammunition seized. TSPC Sub-Zonal Commander 'Arvind Ji' wanted in over two dozen cases हथियार और गोलियां जब्त
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleउग्रवादी हमले के बाद एक्शन मोड में खूंटी पुलिस, एसपी ने ठेकेदारों को दिया सुरक्षा का भरोसा
    Next Article हजारीबाग कोषागार घोटाला में CID की कार्रवाई तेज, SIT ने एक और आरोपी दबोचा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026
    क्राइम

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026
    झारखंड

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026
    जेपीएससी / जेएसएससी

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘प्रधानमंत्री होने से जानकारी जनहित की नहीं हो जाती’, PM मोदी की डिग्री पर गुजरात हाईकोर्ट की दो टूक

    September 30, 2026
    Latest Posts

    SIR के खिलाफ JMM का हल्ला बोल: ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, वरना सड़क से संसद तक होगा आंदोलन

    September 30, 2026

    आयकर घोटाले के सीबीआई केस में जब्त 9.64 लाख रुपये लौटाने का आदेश, नौ साल बाद प्रमोद धनुका को मिलेगी रकम

    September 30, 2026

    SIR पर बढ़ी हलचल, रांची की जनता से रोशनी खलखो की अपील- अफवाहों से बचें, आधिकारिक जानकारी पर करें भरोसा

    September 30, 2026

    जेपीएससी परीक्षा घोटाला : रामबीर सिंह के मोबाइल की जांच से खुला राज, कुल 36 परीक्षार्थी और श्वेता गुप्ता के लगातार संपर्क में था

    September 30, 2026

    बड़गाईं जमीन घोटाला: सीएम हेमंत सोरेन पर PMLA कोर्ट में तय हुए आरोप

    September 30, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.