Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जनगणना जागरूकता में अब छात्रों की एंट्री, पलामू प्रशासन की नई पहल से हर घर तक पहुंचेगी जानकारी
    झारखंड

    जनगणना जागरूकता में अब छात्रों की एंट्री, पलामू प्रशासन की नई पहल से हर घर तक पहुंचेगी जानकारी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 3, 2026Updated:May 3, 2026No Comments2 Mins Read4
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पलामू
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिला प्रशासन ने जनगणना जागरूकता अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए एक नई पहल शुरू की है। इसके तहत 10वीं, 11वीं और 12वीं के स्कूली बच्चों को इस अभियान से जोड़ा जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक जनगणना से जुड़ी जानकारी पहुंच सके। देशभर में जनगणना की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो दो चरणों में पूरी की जाएगी। पहला चरण शुरू हो गया है, जबकि दूसरा चरण फरवरी 2027 में आयोजित किया जाएगा। इसके साथ ही 1 मई से 15 मई तक ऑनलाइन स्व-गणना की सुविधा भी दी गई है, जिसमें लोग वेबसाइट पर जाकर अपने घर और परिवार की जानकारी दर्ज कर सकते हैं। 

    स्कूली बच्चों की होगी अहम भूमिका

    जिला प्रशासन का मानना है कि 10वीं, 11वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं डिजिटल जानकारी और सामाजिक विषयों को बेहतर तरीके से समझते हैं। इसी वजह से इन्हें जागरूकता अभियान से जोड़ा जा रहा है। बच्चों को जनगणना के दौरान पूछे जाने वाले 33 प्रकार के सवालों और उसके महत्व की जानकारी दी जाएगी। प्रशासन का उद्देश्य है कि स्कूली बच्चे अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी जनगणना प्रक्रिया के बारे में जागरूक करें, ताकि लोग इसे आसानी से समझ सकें और सही जानकारी उपलब्ध करा सकें।

    साइबर फ्रॉड से बचाव पर भी फोकस

    अभियान के दौरान लोगों को साइबर फ्रॉड से बचने के उपाय भी बताए जाएंगे। खासकर ओटीपी किसी के साथ साझा न करने और ऑनलाइन सुरक्षा को लेकर जागरूक किया जाएगा। इसमें भी स्कूली बच्चों की भूमिका अहम होगी। पलामू डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने बताया कि बच्चों को इस अभियान से जोड़ने का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों तक जागरूकता पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि स्कूलों में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और बच्चों को जनगणना के सभी महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जाएगी।

    Also Read : जमशेदपुर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का फूटा गुस्सा, बोले- 6 मई को खुद करेंगे गृहप्रवेश
    Census Awareness Cyber Fraud Awareness cyber security DC Palamu digital census Dilip Pratap Singh Shekhawat District Administration Education Awareness government initiative. jharkhand Online Census palamu school students Self-enumeration Social Awareness Student Engagement
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का फूटा गुस्सा, बोले- 6 मई को खुद करेंगे गृहप्रवेश
    Next Article देवघर में श्रावणी मेला की तैयारी पर मंत्री ने की हाई लेवल बैठक, बोले- इस बार व्यवस्था और होगी मजबूत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सरकार की जांच पर भरोसा नहीं, कोर्ट की निगरानी में हो जांच: बाबूलाल मरांडी

    August 6, 2026
    Latest Posts

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.