Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»जमशेदपुर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का फूटा गुस्सा, बोले- 6 मई को खुद करेंगे गृहप्रवेश
    जोहार ब्रेकिंग

    जमशेदपुर में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों का फूटा गुस्सा, बोले- 6 मई को खुद करेंगे गृहप्रवेश

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 3, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आवास
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर के बिरसानगर में बन रहे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर का इंतजार कर रहे सैकड़ों लाभार्थियों का धैर्य अब टूटने लगा है। रविवार सुबह 200 से ज्यादा लोग जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पहुंचे और अपनी समस्याएं रखीं। लोगों का कहना है कि पूरी राशि जमा करने के बावजूद अब तक उन्हें घर की चाबी नहीं मिली है, जिससे उनकी आर्थिक हालत लगातार बिगड़ रही है। लाभार्थियों ने बताया कि एक तरफ वे किराये के मकानों में रहने को मजबूर हैं, वहीं दूसरी तरफ बैंक लोन की किस्त भी भरनी पड़ रही है। इस दोहरी मार से परेशान परिवारों का कहना है कि अब उनके पास और इंतजार करने की गुंजाइश नहीं बची है।

    मामले को गंभीरता से लेते हुए सरयू राय ने कहा कि बिरसानगर में कुल 21 ब्लॉक बनने थे, लेकिन अब तक सिर्फ दो ब्लॉक ही तैयार हो पाए हैं। इन ब्लॉकों में आवंटन हो चुका है और कई लोगों ने बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन भी दे दिया है, इसके बावजूद उन्हें घर में प्रवेश की अनुमति नहीं मिल रही है। उन्होंने प्रशासनिक प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए बताया कि उप नगर आयुक्त के अनुसार अब तक जुडको ने इन आवासों को जेएनएसी को हैंडओवर ही नहीं किया है। वहीं, विभागीय मंत्री ने इस देरी को सामान्य बताते हुए इसे सरकारी प्रक्रिया का हिस्सा बताया, जिस पर सरयू राय ने कड़ी आपत्ति जताई और इसे अत्यधिक विलंब करार दिया।

    इस बीच लाभार्थियों ने 6 मई को शुभ मुहूर्त मानते हुए उसी दिन गृहप्रवेश करने का फैसला किया है। सरयू राय ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि यदि सरकार की ओर से कोई पहल नहीं होती है, तो वे खुद पूजा-पाठ, पंडित, शामियाना, कुर्सी-टेबल और पूजन सामग्री की व्यवस्था करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वे इस मुद्दे को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश करेंगे और आग्रह करेंगे कि जल्द से जल्द औपचारिकताएं पूरी कर ऑनलाइन उद्घाटन कराया जाए, ताकि लोग अपने घरों में जा सकें।

    सरयू राय ने यह भी आरोप लगाया कि जिन मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है, उनमें भी कई जगह गुणवत्ता को लेकर सवाल उठ रहे हैं और कुछ जगहों पर दीवारों में दरारें आने लगी हैं। उन्होंने इसे दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा कि जहां अन्य राज्यों में प्रधानमंत्री आवास योजना बेहतर ढंग से लागू हो रही है, वहीं झारखंड में इस तरह की समस्याएं सामने आ रही हैं।

    Also Read : रांची में नशा के कारोबार पर कड़ा प्रहार, तमाड़ जंगल से 700 किलो डोडा जब्त

    PM Awas Yojana Beneficiaries in Jamshedpur Outraged; Declare: "We Will Perform the Housewarming Ceremony Ourselves on May 6th" जमशेदपुर में पीएम आवास योजना लाभार्थियों का फूटा गुस्सा बोले- 6 मई को खुद करेंगे गृहप्रवेश
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची में 5 से 11 मई तक गूंजेगी शिव महापुराण कथा, सीएम हेमंत को मिला मुख्य अतिथि बनने का आमंत्रण
    Next Article जनगणना जागरूकता में अब छात्रों की एंट्री, पलामू प्रशासन की नई पहल से हर घर तक पहुंचेगी जानकारी

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026
    झारखंड

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026
    क्राइम

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सुदिव्य सोनू का अस्थि विसर्जन, बराकर नदी के तट पर बेटे श्रेयस ने निभाई अंतिम रस्म

    September 7, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL गड़बड़ी: अभ्यर्थियों को होटल में रटवाए थे प्रश्न-उत्तर, आरोपी राजन गिरफ्तार

    September 7, 2026

    13,681 पेड़ों की कटाई पर हाईकोर्ट सख्त, चतरा बाईपास सड़क निर्माण पर अंतरिम रोक

    September 7, 2026

    स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 : रांची से आगे निकला धनबाद, देखें झारखंड के शहरों-वार्डों की पूरी रैंकिंग

    September 7, 2026

    सोशल मीडिया प्रोफाइल से छेड़छाड़ पर देवेंद्र नाथ महतो नाराज, बोले- बढ़ते जनाधार से घबराए विरोधी

    September 7, 2026

    लोजपा विधायक जनार्धन पासवान के बेटे को चंद घंटों में खोज निकाला रांची पुलिस ने, मामले की तफ्तीश जारी

    September 7, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.