Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा, पति निकला मास्टरमाइंड, 3 गिरफ्तार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkMay 2, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    हजारीबाग
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Hazaribagh : हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र में महिला की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार लोगों में विकास कुमार प्रजापति (मृतका का पति), नरेश प्रजापति, लालेश्वर गांझू शामिल है। वहीं एक अन्य आरोपी सुनील गांझू अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई है कि मृतका के पति ने ही अपने पिता और साथियों के साथ मिलकर पत्नी की हत्या की साजिश रची थी।

    26 अप्रैल की रात हुई थी वारदात

    यह घटना बीते 26 अप्रैल की रात करीब 9:15 बजे कोयला स्टेशन के पास हुई थी। बाइक से जा रहे पति-पत्नी पर अचानक गोली चलाई गई। इस हमले में मंजू देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं, जिन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं पति विकास प्रजापति भी घायल हुआ, जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची के रिम्स में रेफर किया गया था।

    SIT जांच में खुला बड़ा राज

    घटना के बाद हजारीबाग एसपी अमन कुमार के निर्देश पर एएसपी पवन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी टीम बनाई गई। पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य, कॉल डिटेल और पूछताछ के आधार पर जांच आगे बढ़ाई। जांच में जो सच्चाई सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया। पुलिस के अनुसार, विकास प्रजापति ने ही अपने पिता और साथियों के साथ मिलकर इस हत्या की साजिश रची थी।

    पारिवारिक विवाद बना हत्या की वजह

    पुलिस जांच में सामने आया कि पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। घर में लगातार तनाव और झगड़े की वजह से विकास अपनी पत्नी को रास्ते से हटाना चाहता था। इसी के तहत उसने पूरी योजना बनाई और साथियों के साथ मिलकर लूटपाट का नाटक रचा।

    खुद को भी घायल दिखाकर रची साजिश

    योजना के मुताबिक, सुनसान जंगल इलाके में वारदात को अंजाम दिया गया। पत्नी को गोली मार दी गई और शक से बचने के लिए विकास ने खुद को भी गोली लगने का नाटक किया। ताकि यह मामला लूटपाट या बाहरी हमले जैसा लगे। पुलिस ने इस घटना में इस्तेमाल की गई बिना नंबर की यामाहा मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है। पुलिस का कहना है कि मामले का सफल उद्भेदन कर लिया गया है और फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना ने एक बार फिर यह दिखा दिया कि पारिवारिक विवाद किस हद तक खतरनाक रूप ले सकता है।

    Also Read : स्कॉर्पियो को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरायी तेज रफ्तार पिकअप, ड्राइवर-खलासी घायल

    3 गिरफ्तार Sensational Revelation in Hazaribagh Wife Murder Case: Husband Turns Out to Be Mastermind; 3 Arrested पति निकला मास्टरमाइंड हजारीबाग में पत्नी की हत्या का सनसनीखेज खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleहजारीबाग में बैंक, पेट्रोल पंप और ज्वेलरी दुकानों पर कड़ी नजर, 388 संस्थान चिन्हित
    Next Article डीएसपी के दोहरा वेतन लेने की खबर गलत, सिर्फ DA एरियर में हुई थी लिपिकीय त्रुटि : एसोसिएशन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    क्राइम

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Latest Posts

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026

    आसाराम को सुप्रीम कोर्ट से नहीं मिली बेल, कहा- फिलहाल जमानत की जरूरत नहीं

    August 6, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.