Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    2 May, 2026 ♦ 12:45 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»जमशेदपुर»जनगणना-2027 : जमशेदपुर डीसी ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, लोगों से की भागीदारी की अपील
    जमशेदपुर

    जनगणना-2027 : जमशेदपुर डीसी ने खुद भरा ऑनलाइन फॉर्म, लोगों से की भागीदारी की अपील

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 2, 2026Updated:May 2, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    डीसी राजीव रंजन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamshedpur : जमशेदपुर जिले में जनगणना-2027 की प्रक्रिया की शुरुआत हो गई है। इस मौके पर जिले के डीसी राजीव रंजन ने एक मिसाल पेश करते हुए सबसे पहले खुद अपना स्व-गणना (Self Enumeration) पूरा किया। उन्होंने यह प्रक्रिया अपने आवासीय कार्यालय में ऑनलाइन माध्यम से पूरी की। डीसी राजीव रंजन ने जनगणना-2027 के तहत पोर्टल पर खुद रजिस्ट्रेशन कर सभी जानकारी ऑनलाइन दर्ज की। उनका कहना है कि जब प्रशासन खुद आगे बढ़कर भागीदारी करेगा, तभी आम लोग भी इस प्रक्रिया को गंभीरता से लेंगे।

    लोगों से की भागीदारी की अपील

    डीसी ने जिले के सभी लोगों से अपील की कि वे जनगणना प्रक्रिया में पूरी जिम्मेदारी के साथ हिस्सा लें। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सरकारी प्रक्रिया नहीं है, बल्कि आने वाले समय की योजनाओं की नींव है। जनगणना अधिकारी सह जिला बंदोबस्त अधिकारी मोजाहिद अंसारी ने जानकारी दी कि यह अभियान दो चरणों में पूरा किया जाएगा-

    • पहला चरण: 1 मई से 15 मई तक स्व-गणना कार्य
    • दूसरा चरण: 16 मई से 14 जून 2026 तक मकान सूचीकरण और मकान गणना

    इस दौरान प्रगणक (enumerator) घर-घर जाकर लोगों से डेटा इकट्ठा करेंगे।

    घर-घर पहुंचेगा जनगणना दल

    अधिकारियों के मुताबिक, दूसरे चरण में टीमें घर-घर जाकर लोगों की जानकारी जुटाएंगी। इसके लिए पूरी व्यवस्था तैयार कर ली गई है ताकि किसी भी तरह की दिक्कत न हो। डीसी राजीव रंजन ने कहा कि जनगणना सिर्फ आंकड़े इकट्ठा करने की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि यह सरकार की योजनाओं को सही लोगों तक पहुंचाने का आधार भी है। उन्होंने कहा कि सही डेटा के आधार पर ही शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और अन्य योजनाओं का बेहतर लाभ लोगों तक पहुंच सकता है।

    Also Read : पलामू में तिलक चढ़ाने गए रिश्तेदार व पंडित को लगी गोली, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

    Census 2027 census process Data Collection digital census East Singhbhum East Singhbhum news Government Scheme Planning House Listing Operation Jharkhand administration. Public Participation Rajiv Ranjan DC Self-enumeration
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू में तिलक चढ़ाने गए रिश्तेदार व पंडित को लगी गोली, पूर्व मुखिया गिरफ्तार
    Next Article पश्चिम बंगाल: 15 बूथों पर दोबारा मतदान, डायमंड हार्बर में EVM खराबी का दावा

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: डेपुटेशन पर तैनात कर्मियों और प्रोफेसरों को भी मिलेगा अकादमिक भत्ता

    May 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    BREAKING : देशभर के करोड़ो मोबाइल में एक साथ बजा अलर्ट का सायरन, भारत सरकार ने की टेस्टिंग

    May 2, 2026
    झारखंड

    JPSC-PT परीक्षा की तारीख का ऐलान, 10 मई को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

    May 2, 2026
    Latest Posts

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: डेपुटेशन पर तैनात कर्मियों और प्रोफेसरों को भी मिलेगा अकादमिक भत्ता

    May 2, 2026

    BREAKING : देशभर के करोड़ो मोबाइल में एक साथ बजा अलर्ट का सायरन, भारत सरकार ने की टेस्टिंग

    May 2, 2026

    JPSC-PT परीक्षा की तारीख का ऐलान, 10 मई को दो शिफ्ट में होगा एग्जाम

    May 2, 2026

    कोडरमा रेलवे स्टेशन पर बढ़ेंगी यात्री सुविधाएं, मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डीआरएम संग की बैठक

    May 2, 2026

    चाईबासा में अवैध शराब पर बड़ी कार्रवाई, 2000 किलो जावा महुआ नष्ट, एक गिरफ्तार

    May 2, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.