Palamu : हरिहरगंज थाना क्षेत्र के तेंदुआ भगत गांव में तिलक चढ़ाने आये रिश्तेदार व पंडित को गोली लगी है। घटना शुक्रवार देर रात करीब 11 बजे की बताई जाती है। घायल दोनों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। घटना के बाद तिलक समारोह में भगदड़ मच गया। इस मामले में देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पूर्व मुखिया को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पुलिस ने लाइसेंसी राइफल को जप्त कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने पीड़ित के बयान पर एफआईआर दर्ज करने की तैयारी कर रही है।
Also Read : ईरबा के पास पुलिस की दबिश, दहशत फैलाने वाले दो उग्रवादी गिरफ्तार
Also Read : जमशेदपुर की चौंकाने वाली घटना: बेटे ने पिता को ‘भूत’ समझकर चापड़ से किया हमला

