Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»ईरबा के पास पुलिस की दबिश, दहशत फैलाने वाले दो उग्रवादी गिरफ्तार
    क्राइम

    ईरबा के पास पुलिस की दबिश, दहशत फैलाने वाले दो उग्रवादी गिरफ्तार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 2, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पुलिस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : रांची ग्रामीण पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। उग्रवादी संगठन TPC के नाम पर लोगों में दहशत फैलाकर रंगदारी वसूलने वाले दो सक्रिय सदस्यों को पुलिस ने धर दबोचा है। दोनों आरोपी लंबे समय से इलाके में लोगों को डराकर पैसे वसूलने का काम कर रहे थे। पुलिस ने जिन दो लोगों को पकड़ा है उनका नाम समरित गंझू उर्फ मलिंगा (हजारीबाग निवासी), सोनू उरांव (रांची निवासी)। इन दोनों पर आरोप है कि इन्होंने 17 अप्रैल को ओरमांझी के एक व्यवसायी से TPC के नाम पर 10 लाख रुपये की रंगदारी मांगी थी।

    ईरबा के पास ऐसे हुई गिरफ्तारी

    पुलिस को सूचना मिलने के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एक टीम बनाई गई। सिल्ली डीएसपी अनुज उरांव के नेतृत्व में तकनीकी शाखा की मदद से पुलिस ने ईरबा गोलचक्कर के पास शालीमार नर्सरी इलाके में छापेमारी की। जैसे ही पुलिस वहां पहुंची, दोनों आरोपी भागने लगे, लेकिन पुलिस टीम ने उन्हें खदेड़कर पकड़ लिया।

    तलाशी में क्या-क्या मिला

    गिरफ्तारी के बाद जब दोनों की तलाशी ली गई तो पुलिस को कई अहम सामान मिले-

    • एक देशी कट्टा
    • एक मैगजीन
    • दो मोबाइल फोन
    • एक राउटर
    • धमकी देने में इस्तेमाल किए गए दो सिम कार्ड
    • एक पावर बैंक

    इससे साफ होता है कि ये लोग पूरी तैयारी के साथ अपराध को अंजाम दे रहे थे।

    चार जिलों में फैला था डर का नेटवर्क

    पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि वे सिर्फ ओरमांझी ही नहीं, बल्कि हजारीबाग, रामगढ़ और चतरा के व्यापारियों को भी धमकाकर पैसे वसूलते थे। यानी इनका नेटवर्क कई जिलों में फैला हुआ था। समरित गंझू उर्फ मलिंगा का पहले से ही लंबा आपराधिक इतिहास है। उसके खिलाफ मांडू, पिपरवार और पतरातु थानों में रंगदारी, आर्म्स एक्ट और उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े कई केस दर्ज हैं।इस पूरे ऑपरेशन में डीएसपी अनुज उरांव के साथ ओरमांझी थाना प्रभारी शशि भूषण चौधरी, सब-इंस्पेक्टर सतीश कुमार, नितीश कुमार और तकनीकी शाखा की टीम शामिल रही।

    Also Read : जमशेदपुर की चौंकाने वाली घटना: बेटे ने पिता को ‘भूत’ समझकर चापड़ से किया हमला

    arrest news Breaking news Jharkhand crime update extortion case Illegal Arms Recovery investigation report Jharkhand police Organized Crime Ormanjhi News Ranchi crime Rural Police Ranchi TPC extremism
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर की चौंकाने वाली घटना: बेटे ने पिता को ‘भूत’ समझकर चापड़ से किया हमला
    Next Article पलामू में तिलक चढ़ाने गए रिश्तेदार व पंडित को लगी गोली, पूर्व मुखिया गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : शिबू सोरेन की पुण्यतिथि पर भारत रत्न की मांग, बोले रवींद्र नाथ महतो- उनका योगदान अतुलनीय

    August 4, 2026
    झारखंड

    एक मुद्दा, दो मंच: रांची में छात्र अलग बैठे, पार्टी अलग – फिर भी लड़ाई एक ही

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन के बीच CM हेमंत सोरेन का बयान, कहा- “सरकार की आंख भी है, नाक भी है, हाथ भी है”

    August 4, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: डेमोटांड कृषि केंद्र बनेगा एग्रो टूरिज्म हब, चाय-कॉफी खेती पर भी फोकस

    August 4, 2026

    झारखंड: JPSC-JSSC विवाद पर रघुवर दास का हमला, बोले- CID नहीं, CBI करे जांच

    August 4, 2026

    झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: नीलामी में खरीदी संपत्ति के पुराने बिजली बिल का बोझ नए मालिक पर नहीं

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: क्या राज्य सरकारें आदिवासी स्वायत्त परिषदों की स्वायत्तता कम कर रही हैं?

    August 4, 2026

    संसद में आदिवासी: असम में ट्राइबल टूरिज्म पर केंद्र का इनकार, कहा- कोई योजना नहीं हमारे पास

    August 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.