Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    1 May, 2026 ♦ 4:14 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»पलामू में महिला की हत्या का खुलासा: मोबाइल और रुपये के विवाद में दंपती ने ली थी जान
    झारखंड

    पलामू में महिला की हत्या का खुलासा: मोबाइल और रुपये के विवाद में दंपती ने ली थी जान

    SahayBy SahayMay 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Palamu : पलामू जिले के मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र में भगवती अस्पताल के पीछे से बरामद महिला के क्षत विक्षत शव मामले की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। पुलिस ने इस हत्याकांड में शामिल एक महिला आरोपी चंदा देवी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका पति उपेंद्र कुमार गौतम उर्फ रोहित कुमार फिलहाल फरार बताया जा रहा है।

    घटना का खुलासा करते हुए एसडीपीओ राजीव रंजन ने बताया कि 25 अप्रैल को शव मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। जांच और एफएसएल रिपोर्ट से यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि आरोपी दंपती महिलाओं से जुड़े अनैतिक कार्यों में संलिप्त थे। गिरफ्तार चंदा देवी ने पुलिस पूछताछ में स्वीकार किया है कि मोबाइल और रुपयों को लेकर हुए विवाद के बाद महिला की हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद आरोपियों ने शव को पहले कमरे में छिपाकर रखा और बाद में उसे घर के बाहर अहाते में फेंक दिया।

    पुलिस के अनुसार फरार आरोपी उपेंद्र कुमार गौतम एक शातिर अपराधी है जो ठिकाने बदल बदलकर घटनाओं को अंजाम देता है। वह महज एक महीने पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया था और मेदिनीनगर में रह रहा था। पुलिस की टीमें अब फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही हैं। हालांकि पुलिस के लिए अब भी एक बड़ी चुनौती मृतका की शिनाख्त करना है, क्योंकि अब तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।

    Also Read : कोडरमा में हाथियों का तांडव: घरों को ढहाया, मवेशियों को मारा, गुस्से में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

    Jharkhand crime update Medininagar Murder Case Medininagar news Murder Mystery Solved Palamu News Palamu Police Investigation झारखंड क्राइम न्यूज पलामू न्यूज पलामू पुलिस खुलासा महिला की हत्या मेदिनीनगर न्यूज अपडेट मेदिनीनगर मर्डर केस
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleकोडरमा में हाथियों का तांडव: घरों को ढहाया, मवेशियों को मारा, गुस्से में ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
    Next Article धनबाद में आंधी-बारिश से बिजली व्यवस्था चरमराई, कई इलाकों में 18 घंटे बाद भी ब्लैकआउट

    Related Posts

    झारखंड

    विधानसभा क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलरी दुकान संचालक सहित 4 गिरफ्तार

    May 1, 2026
    झारखंड

    रांची में नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद: डीसी ने दिए फर्जी परीक्षार्थियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    May 1, 2026
    झारखंड

     रांची में नीट परीक्षा को लेकर धारा 163 लागू, इन 13 केंद्रों के पास जमा होने पर पाबंदी

    May 1, 2026
    Latest Posts

    विधानसभा क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा, ज्वेलरी दुकान संचालक सहित 4 गिरफ्तार

    May 1, 2026

    जनगणना देश के विकास की आधारशिला: रांची उपायुक्त ने स्व-गणना फॉर्म भरकर किया अभियान का शुभारंभ

    May 1, 2026

    राहुल गांधी को इलाहाबाद हाईकोर्ट से राहत, विवादित बयान मामले में FIR की मांग वाली याचिका खारिज

    May 1, 2026

    रांची में नीट परीक्षा को लेकर प्रशासन मुस्तैद: डीसी ने दिए फर्जी परीक्षार्थियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

    May 1, 2026

     रांची में नीट परीक्षा को लेकर धारा 163 लागू, इन 13 केंद्रों के पास जमा होने पर पाबंदी

    May 1, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.