Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    27 Apr, 2026 ♦ 4:15 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»चांडिल में जंगली हाथियों का खूनी खेल, मां-बेटी को कुचलकर मार डाला
    झारखंड

    चांडिल में जंगली हाथियों का खूनी खेल, मां-बेटी को कुचलकर मार डाला

    SahayBy SahayApril 27, 2026Updated:April 27, 2026No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chandil: झारखंड के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ईचागढ़ प्रखंड की सोड़ो पंचायत स्थित हाड़ात गांव में शुक्रवार को हाथियों के झुंड ने एक मां और उसकी बेटी को कुचलकर मार डाला। इस दर्दनाक घटना के बाद पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है और ग्रामीणों के बीच वन विभाग के प्रति गहरा आक्रोश है।

    क्या है पूरा मामला?

    शुक्रवार को जंगली हाथी के हमले में मां-बेटी की मौत के बाद शनिवार को हाड़ात गांव में किसी घर में चूल्हा नहीं जला। ग्रामीणों ने बताया कि हाथी अचानक रिहायशी इलाके में आ धमके, जिससे बचने का मौका नहीं मिला। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों के तीखे सवालों का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने हाथियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है और इसे लेकर वन विभाग की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

    4 महीने में 3 मौतें, बेकाबू हाथियों का आतंक

    चांडिल अनुमंडल में हाथियों का उत्पात कितना भयावह है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले महज चार महीनों में तीन लोगों की जान जा चुकी है। इससे पहले 11 अप्रैल को जंगली हाथी ने कुकड़ू प्रखंड के सापारूम में 55 वर्षीय राधा तांती को पटक कर मार डाला था। इसके अलावा, पिछले कुछ महीनों में आधे दर्जन से अधिक लोग हाथियों के हमले में घायल हो चुके हैं।

    प्रशासन पर सवाल: ‘प्रभारी रेंजर’ के भरोसे क्षेत्र

    हाथियों के इतने बड़े खतरे के बावजूद, चांडिल वन क्षेत्र की कमान एक ‘प्रभारी रेंजर’ के हाथों में है। विमद कुमार के पास चांडिल और घाटशिला के अलावा सात अन्य क्षेत्रों का अतिरिक्त प्रभार है। एक साथ इतनी जिम्मेदारियां होने के कारण, क्षेत्र में हाथियों की निगरानी और ग्रामीणों की सुरक्षा पर जो ध्यान दिया जाना चाहिए, वह नहीं मिल पा रहा है। यही कारण है कि स्थानीय लोग प्रशासन की सुस्ती से नाराज हैं।

    वन विभाग की कार्रवाई और मुआवजा

    दलमा वन अभयारण्य के डीएफओ (DFO) सबा आलम अंसारी ने बताया कि फिलहाल प्रभावित क्षेत्र में एक ‘ड्राइव टीम’ तैनात की गई है, जिसका काम हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ना है। उन्होंने कहा कि घायलों को तत्काल राहत के रूप में 10-10 हजार रुपये दिए गए हैं और इलाज का पूरा खर्च विभाग उठाएगा।

    अंतिम संस्कार में दिखा गम और गुस्सा

    जैसे ही मां और बेटी का शव गांव पहुंचा, कोहराम मच गया। देर शाम गांव के पास ही मां का दाह संस्कार कर दिया गया और बेटी को दफनाया गया। इस दौरान ग्रामीणों की आंखों में आंसू थे और प्रशासन के प्रति गुस्सा साफ दिख रहा था। लोगों का कहना है कि अगर वन विभाग ने समय रहते कदम नहीं उठाए, तो भविष्य में और भी जानें जा सकती हैं।

    Also Read :  कोयला खदानों में मजदूरों की सुरक्षा पर हाईकोर्ट सख्त, मुख्य कारखाना निरीक्षक तलब

    Chandil Elephant Menace forest department Jharkhand news ईचागढ़ चांडिल न्यूज़ जंगली हाथी झारखंड झारखंड समाचार वन विभाग सरायकेला खरसावां हड़ात गांव हाथी का आतंक ह्यूमन-एलिफेंट कॉन्फ्लिक्ट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड पुलिस का वेतन संकट : सैलरी अटकी, EMI-बच्चों की फीस तक रुकी, सीएम को पत्र
    Next Article बोकारो ट्रेजरी स्कैम में एक्शन तेज, होम गार्ड जवान गिरफ्तार

    Related Posts

    गढ़वा

    गढ़वा में झामुमो का विरोध प्रदर्शन, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का पुतला दहन

    April 27, 2026
    Uncategorized

    भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर, 70% भारतीय सामान अब न्यूजीलैंड में ‘ड्यूटी-फ्री’

    April 27, 2026
    झारखंड

    फीस बढ़ाने पर डीएसपीएमयू में हंगामा, क्लासरूम से सड़क तक विरोध का ऐलान

    April 27, 2026
    Latest Posts

    गढ़वा में झामुमो का विरोध प्रदर्शन, विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी का पुतला दहन

    April 27, 2026

    बिहार में वक्फ भूमि की अवैध जमाबंदी रद्द करने की मांग तेज, CM सम्राट चौधरी को भेजा गया पत्र

    April 27, 2026

    भारत-न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौते पर मुहर, 70% भारतीय सामान अब न्यूजीलैंड में ‘ड्यूटी-फ्री’

    April 27, 2026

    फीस बढ़ाने पर डीएसपीएमयू में हंगामा, क्लासरूम से सड़क तक विरोध का ऐलान

    April 27, 2026

    चाईबासा कोषागार घोटाला: 45 लाख की अवैध निकासी, सिपाही गिरफ्तार

    April 27, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.