New Delhi : आम आदमी पार्टी में बड़ी राजनीतिक हलचल की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा समेत तीन सांसदों ने पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये सभी नेता अब भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।
#WATCH | Delhi: Addressing a press conference with Sandeep Pathak and Ashok Mittal, AAP MP Raghav Chadha says, “We have decided that we, the 2/3rd members belonging to the AAP in Rajya Sabha, exercise the provisions of the Constitution of India and merge ourselves with the BJP.” pic.twitter.com/K3IK4TPXml
— ANI (@ANI) April 24, 2026
राघव चड्ढा के साथ पार्टी छोड़ने वालों में अशोक मित्तल और संदीप पाठक का नाम शामिल है। तीनों नेताओं ने एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने फैसले की घोषणा की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने हमेशा पार्टी और उसके नेतृत्व को आगे रखा, लेकिन परिस्थितियों के कारण यह फैसला लेना पड़ा। उन्होंने कहा कि पार्टी के लाखों कार्यकर्ता हमेशा संगठन को मजबूत बनाने में लगे रहते हैं।
वहीं राघव चड्ढा ने कहा कि उन्होंने संविधान के प्रावधानों के तहत राज्यसभा में आम आदमी पार्टी के दो-तिहाई सदस्यों के साथ मिलकर बीजेपी में विलय का निर्णय लिया है। उन्होंने इसे एक सामूहिक फैसला बताया। इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है और आने वाले समय में इसके बड़े असर देखने को मिल सकते हैं। हालांकि इस मामले पर पार्टी की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।
Also Read : क्या है ‘मिथॉस एआई’ जिसने हिलाया बैंकिंग जगत; वित्त मंत्री की बैठक के बाद मच गया हड़कंप


