Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, संभाला पदभार
    जोहार ब्रेकिंग

    रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त, संभाला पदभार

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 18, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रवि आनंद
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : प्रशासनिक बदलाव के बाद चतरा जिले को नया उपायुक्त मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी रवि आनंद ने शनिवार को जिले के 40वें उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान उपायुक्त कीर्तिश्री से कार्यभार लिया। पदभार संभालने के बाद रवि आनंद ने कहा कि जिले के विकास के लिए सभी विभागों के साथ बेहतर समन्वय और टीम वर्क के जरिए काम किया जाएगा। उन्होंने बताया कि महिला और बाल विकास, शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करना और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को जमीन पर सही तरीके से लागू करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा। साथ ही यह सुनिश्चित किया जाएगा कि सभी पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ समय पर पहुंचे। पेयजल समस्या को लेकर उन्होंने कहा कि जिन क्षेत्रों में दिक्कत है, वहां स्थिति की समीक्षा की जाएगी। जहां भी जरूरत होगी, वहां 48 घंटे के भीतर चापानल की मरम्मत या वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।

    उपायुक्त ने यह भी कहा कि वे नियमित रूप से गांव और इलाकों का दौरा करेंगे, ताकि लोगों से सीधे संवाद हो सके और समस्याओं का तुरंत समाधान किया जा सके। हर सप्ताह जनता दरबार आयोजित कर लोगों की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निपटारा किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर उन्होंने कहा कि जिले में डॉक्टरों की कमी और अन्य समस्याओं का आकलन कर जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

    पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने समाहरणालय परिसर की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान राजस्व, आपूर्ति और सामान्य शाखा सहित कई विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए।

    इस मौके पर उप विकास आयुक्त अमरेंद्र कुमार सिन्हा, अपर समाहर्ता अरविंद कुमार, एसडीओ चतरा जहूर आलम, एसडीओ सिमरिया सह जिला परिवहन पदाधिकारी माहेश्वरी प्रसाद, डीआरडीए निदेशक अलका कुमारी, जिला नियोजन पदाधिकारी मन्नू कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शकील अहमद समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

    Also Read : झारखंड को मिली बड़ी सौगात, 2 नए फोरलेन हाईवे से 4 राज्यों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

    Ravi Anand Becomes Chatra's 40th Deputy Commissioner; Assumes Charge रवि आनंद रवि आनंद बने चतरा के 40वें उपायुक्त संभाला पदभार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleशशि प्रकाश सिंह बने देवघर के 47वें डीसी, विकास और पारदर्शिता पर रहेगा फोकस
    Next Article साइना नेहवाल ने बाबाधाम में की पूजा-अर्चना, बोलीं- भगवान की कृपा से मिली सफलता

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026
    क्राइम

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026
    क्राइम

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CID की रिपोर्ट से उठे सवाल : ब्लैकलिस्टेड कंपनी तक कैसे पहुंचा JPSC का ठेका?

    July 28, 2026
    Latest Posts

    CJP वॉलंटियर जुनैद पहुंचे सुप्रीम कोर्ट कहा: पुलिस ने मुझे उठाया, 6 घंटे गाड़ी में घुमाया, देहरादून रोड पर छोड़ा

    July 28, 2026

    ऑपरेशन नवजीवन-II का असर: झारखंड में 16 माओवादियों ने छोड़ी हिंसा, हथियार डालकर चुना मुख्यधारा का रास्ता

    July 28, 2026

    JPSC परीक्षा घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से इन अहम मुद्दों पर सीआईडी के द्वारा की जा रही है पूछताछ

    July 28, 2026

    World Hepatitis Day 2026: क्या है हेपेटाइटिस, क्यों कहा जाता है साइलेंट किलर और कैसे करें बचाव

    July 28, 2026

    धनबाद: ईडी की बड़ी कार्रवाई, कोयला कारोबार के नेटवर्क पर शिकंजा, एलबी सिंह और अनिल गोयल समेत सहयोगियों के ठिकानों पर एक साथ रेड

    July 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.