Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»कोडरमा में कुएं से मिला 8 साल के आर्यन का शव, मां और फूफा हिरासत में
    जोहार ब्रेकिंग

    कोडरमा में कुएं से मिला 8 साल के आर्यन का शव, मां और फूफा हिरासत में

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 15, 2026No Comments3 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    आर्यन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा के डोमचांच थाना क्षेत्र के धरियावर गांव में बुधवार को दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां एक 8 साल के बच्चे आर्यन कुमार का शव गांव के ही एक कुएं से बरामद किया गया। सुबह जैसे ही शव मिलने की खबर फैली, पूरे गांव में हड़कंप मच गया और परिवार में चीख-पुकार शुरू हो गई।

    रात में दो नकाबपोश ने किया अपहरण

    मृतक की मां उर्मिला ने बताया कि मंगलवार रात करीब 10 बजे वह अपने बेटे आर्यन के साथ कमरे में सो रही थी। इसी दौरान दो नकाबपोश घर में घुसे और बच्चे को जबरन उठाकर ले गए। उसने बच्चे को बचाने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सकी। इसके बाद उसने तुरंत अपने मायके वालों और पुलिस को सूचना दी।

    सुबह कुएं में दिखा शव, गांव में मची हलचल

    बुधवार सुबह गांव की एक महिला महुआ चुनकर लौट रही थी, तभी उसकी नजर कुएं में पड़े बच्चे के शव पर पड़ी। उसने शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही डोमचांच पुलिस भी पहुंची और शव को बाहर निकाला। पहचान होते ही परिवार के लोग बिलख पड़े।

    पुलिस को प्रेम प्रसंग में हत्या का शक

    पुलिस की शुरुआती जांच में मामला उलझता नजर आ रहा है। थाना प्रभारी अभिमन्यु परिहार के अनुसार, बच्चे की मां और उसके फूफा अशोक यादव के बीच प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है। पुलिस का दावा है कि पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, आर्यन अपनी मां के साथ सो रहा था, तभी फूफा अशोक यादव उसे वहां से लेकर गया और उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया। इस मामले में एक अन्य व्यक्ति की भी संलिप्तता बताई जा रही है, जिसकी तलाश जारी है।

    मां और फूफा हिरासत में, पूछताछ जारी

    घटना के बाद पुलिस ने बच्चे की मां और फूफा को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। एसडीपीओ अनिल कुमार भी मौके पर पहुंचे और जांच का जायजा लिया।

    परिवार के आरोप, गांव में गुस्सा

    मृतक के दादा अनिल यादव ने आरोप लगाया कि बच्चे को अपनी मां के अवैध संबंध की जानकारी हो गई थी, इसी वजह से उसकी हत्या की गई। वहीं, मामा बबलू यादव का कहना है कि उसकी बहन के साथ ससुराल में अक्सर मारपीट होती थी और इस घटना में ससुराल पक्ष के लोग शामिल हैं। ग्रामीणों का भी गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने पुलिस को शव ले जाने से रोक दिया और दादा-दादी की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। हालात को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

    Also Read : धनबाद के गैस प्रभावित इलाके में धंसी जमीन, सड़क बंद कर ट्रैफिक डायवर्ट

    Body of 8-Year-Old Aryan Found in Well in Koderma; Mother and Maternal Uncle Taken into Custody कोडरमा में कुएं से मिला 8 साल के आर्यन का शव मां और फूफा हिरासत में
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleतेज रफ्तार ट्रैक्टर बना काल, घर के बाहर खेल रहे 3 साल के मासूम को कुचला
    Next Article पेंशन पर हाई कोर्ट सख्त : सरकार को बकाया भुगतान और 6% ब्याज देने का आदेश

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 5: मर्दों ने कहा नहीं बनायेंगे शौचालय, खुद बनी रानी मिस्त्री और पूरे गांव में बना दिया

    October 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाओं से मुक्ति के लिए जानें विधि और मंत्र

    October 15, 2026
    क्राइम

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    झारखंड

    झारखंड : दुर्गा पूजा में रोशनी के लिए रांची नगर निगम ने 927 स्ट्रीट लाइटें की दुरुस्त, यहां करें खराब स्ट्रीट लाइट की शिकायत

    October 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    प्रधानमंत्री बनने के बाद भी बेटे का रिपोर्ट कार्ड लेने गए थे स्कूल लाल बहादूर शास्त्री, बेटे अनिल शास्त्री ने खोले राज

    October 14, 2026
    Latest Posts

    जोहार शक्ति श्रृंखला भाग 5: मर्दों ने कहा नहीं बनायेंगे शौचालय, खुद बनी रानी मिस्त्री और पूरे गांव में बना दिया

    October 15, 2026

    नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, विवाह की बाधाओं से मुक्ति के लिए जानें विधि और मंत्र

    October 15, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा को लेकर राँची पुलिस अलर्ट, रूट प्लान और सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    October 14, 2026

    झारखंड : जेल में 26 साल रहने के बाद भी गैंगस्टर अनिल शर्मा की नहीं होगी रिहाई, हाईकोर्ट ने सरकार के फैसले को किया रद्द

    October 14, 2026

    प्रखंड स्तर पर बनेंगे कस्टम हायरिंग सेंटर, गांवों में बनेंगे पक्के थ्रेसिंग फ्लोर : शिल्पी नेहा तिर्की

    October 14, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.