Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ, सीएम बोले- फायर ब्रिगेड के जवानों का समर्पण समाज के लिए प्रेरणा
    जोहार ब्रेकिंग

    अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ, सीएम बोले- फायर ब्रिगेड के जवानों का समर्पण समाज के लिए प्रेरणा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkApril 14, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सीएम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में ‘अग्निशमन सेवा सप्ताह’ की शुरुआत हुई। इस मौके पर सीएम हेमंत सोरेन से गृह रक्षा वाहिनी एवं अग्निशमन सेवा के डीजी एमएस भाटिया ने मुलाकात की और उन्हें बैज लगाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सीएम हेमंत सोरेन ने अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुभकामनाएं देते हुए विभाग के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि आग जैसी आपदाओं के समय फायर ब्रिगेड के जवान बिना अपनी जान की परवाह किए लोगों की सुरक्षा में जुट जाते हैं। उनका यह समर्पण समाज के लिए प्रेरणा है।

    जागरूकता ही बचाव का सबसे बड़ा तरीका

    सीएम ने कहा कि इस सप्ताह का मकसद सिर्फ कार्यक्रम करना नहीं, बल्कि लोगों को आग से बचाव के प्रति जागरूक करना है। अगर लोग पहले से सतर्क रहें और जरूरी सावधानियां अपनाएं, तो कई बड़े हादसे टाले जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गांव से लेकर शहर तक जागरूकता अभियान चलाया जाए।

    सरकार संसाधन बढ़ाने पर दे रही जोर

    मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अग्निशमन विभाग को और मजबूत बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। आधुनिक उपकरण, बेहतर प्रशिक्षण और पर्याप्त संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि आपदा के समय तेजी से राहत और बचाव कार्य हो सके।

    कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने अग्निशमन सेवा के जवानों के साहस और समर्पण को नमन किया। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में ये जवान ही सबसे पहले लोगों की मदद के लिए पहुंचते हैं, इसलिए समाज को भी उनके प्रति सम्मान और सहयोग की भावना रखनी चाहिए।

    Also Read : बाबा साहेब की 135वीं जयंती : रांची में राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दी श्रद्धांजलि

    Fire Service Week Launched; CM States: Fire Brigade Personnel's Dedication is an Inspiration to Society अग्निशमन सेवा सप्ताह का शुभारंभ सीएम सीएम बोले- फायर ब्रिगेड के जवानों का समर्पण समाज के लिए प्रेरणा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमच्छर अगरबत्ती से भड़की आग, शादी की खुशियां मातम में बदली
    Next Article ब्रहम्चारी नगर प्रकरण 2 : आदिवासी व गैर मजरूआ जमीन पर बन रहा आलीशान महल, सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को मिली जमीन

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    झारखंड

    झारखंड : अब ड्राइविंग सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगे जितपुर के युवा, 15 को दी जाएगी LMV ड्राइविंग ट्रेनिंग

    August 1, 2026
    Latest Posts

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026

    बीजेपी के लिए गाली खानेवाले प्रवक्ता का मोहभंग, कहा- मैं मोदी से निराश हूं

    August 1, 2026

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.