Ranchi : राजधानी का रिहायशी इलाका कांके रोड स्थित ब्रहम्चारी नगर जमीन की चर्चा आजकल आम बात सी हो गई है। एक दिन पूर्व जोहार लाइव ने शीर्षक “चंदवे बस्ती का अस्तिव अब खत्म होने के कागार पर, आदिवासी व गैरमजरूआ जमीन बना जनरल” के जरिये बताया था कि कैसे भू-माफिया चंदवे बस्ती के कुछ हिस्से को ब्रहम्चारी नगर में तब्दील कर जमीन से करोड़ों कमा रहे है। लेकिन, आज आप रु-ब-रु होंगे कि कैसे भू-माफिया उक्त जमीन को सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को जमीन देकर आलीशान महल ठोकने को मजबूर है। हालांकि, इस पूरे प्रकरण में बिना सरकारी विभाग के कर्मचारी की मिलीभगत कुछ संभव नहीं हुआ है। वहीं, इस पूरे खेल में उक्त जमीन को बेचने वाला भू-माफिया भी खुद अपना आलीशान महल बना रहा है, जिसका न तो जमीन से संबंधित कोई कागजात है और ना ही कोई प्रमाण।
इन-इन लोगों का नाम प्रमुखता से हुआ है उजागर
ब्रहम्चारी नगर बसाने वाले लोगों को सरकारी विभाग के लोगों का भी संरक्षण प्राप्त है। सूत्रों से पता चला है कि इसमें नगर निगम से जुड़े एक इंजीनियर, पुलिस विभाग से जुड़े कई लोग, वकालत से जुड़े लोग समेत अन्य विभाग और प्राइवेट कंपनी से जुड़े लोगों ने अपने-सपने का महल बनाने की सोची है। हालांकि, इन लोगों को यह स्पष्ट नहीं है कि जमीन का नेचर क्या है। अब, देखना है कि इस पूरे खेल में किन-किन लोगों का नाम सामने उछल कर आता है।
एसीबी की नजर भी अब ब्रहम्चारी नगर की जमीन पर
सूत्रों का कहना है कि पूर्व में छपी खबर के बाद एसीबी के अधिकारियों की नजर में भी यह जमीन आ गई है। एसीबी के एक इंस्पेक्टर का कहना है कि रिम्स प्रकरण को देखते हुए इसकी भी जांच जल्द शुरु हो सकती है। इससे जुड़े लोगों पर नजर रखने का दिशा-निर्देश कुछ लोगों को मिला है। हालांकि, अभी इसकी अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं है कि एसीबी ने इस मामले को कितनी गंभीरता से लिया है।
सही से जांच होने पर टूट सकता है आलीशान महल
जमीन के कागजात में हेराफेरी के बाद सरकारी और गैर सरकारी अधिकारी लोग इस जगह पर जमीन की खरीदारी कर चुके है। ऐसे लोग सपने सजोने के लिए एक-से-एक आलीशान महल ठोकने में लगे है। रांची जिला प्रशासन अगर सही से पूरे जमीन की जांच करें तो सभी आलीशान महल को तोड़ना पड़ सकता है। उम्मीद तो यह भी लगाया जा रहा है कि रिम्स प्रकरण से बड़ा न हो ब्रहम्चारी नगर जमीन प्रकरण।
Also Read : चंदवे बस्ती का अस्तित्व अब खत्म होने के कागार पर, आदिवासी व गैरमजरुआ जमीन बना जनरल !


