Ranchi : राजधानी का रियासी इलाका कांके रोड में चंदवे बस्ती का अस्तित्व अब खत्म होने के कागार पर है। इसका चर्चा होना भी लाजमी है क्योंकि चंदवे बस्ती का कुछ हिस्सा का नाम अब बदल कर ब्रहम्चारी नगर हो गया है। किसके इशारे पर नाम बदला गया है यह तो जांच का विषय है। इससे बड़ी बात है कि इस जगह की जमीन के नेचर में भी हेराफेरी हुई है। इसका पुख्ता सबूत अब जोहार लाइव के पास है। अगले एपिसोड में पाठकों को पढ़ने मिलेगा की किन-किन लोगों ने ठोका है इस जमीन पर अपना आलीशान महल।
ब्रहम्चारी नगर बनते ही जमीन का भी बदला नेचर
कांके रोड में बसा चंदवे बस्ती का नाम तो खत्म होने के कागार पर है। अब यहां की जमीन के कुछ हिस्से का नेचर भी बदलते दिख रहा है। एक समय चंदवे बस्ती की पूरी जमीन आदिवासी और गैरमजरुआ कागजता में दिखता था। लेकिन, अब यहां की जमीन का नेचर बदलकर जनरल हो गया है।
सही से जांच होने पर टूट सकता है आलीशान महल
जमीन के कागजात में हेराफेरी के बाद सरकारी और गैर सरकारी अधिकारी लोग इस जगह पर जमीन की खरीदारी कर चुके है। ऐसे लोग सपने सजोने के लिए एक-से-एक आलीशान महल ठोंकने में लगे है। रांची जिला प्रशासन अगर सही से जांच करें तो सभी आलीशान महल को तोड़ना पड़ सकता है।
Also Read : गिरिडीह एयरपोर्ट विस्तार को मिली रफ्तार, जमीन अधिग्रहण शुरू

