Dhanbad : फरार अपराधी प्रिंस खान के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में बैंक मोड़ थाना पुलिस ने धनबाद के वासेपुर स्थित कमर मखदूमी रोड पर उसके घर पहुंचकर कोर्ट का इश्तहार चिपका दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के दौरान इलाके में लोगों की भीड़ जुट गई और चर्चा का माहौल बन गया।
भाई और करीबी गुर्गों पर भी कार्रवाई
पुलिस ने सिर्फ प्रिंस खान ही नहीं, बल्कि उसके भाई गोपी खान और करीबी सहयोगी सेफी खान के ठिकानों पर भी इश्तहार चिपकाया है। इससे साफ है कि पुलिस अब पूरे नेटवर्क पर दबाव बना रही है।
कोर्ट के आदेश पर चिपकाया गया नोटिस
कार्रवाई को लेकर सब-इंस्पेक्टर रवि कुमार ने बताया कि यह कदम कोर्ट के आदेश पर उठाया गया है। इश्तहार के जरिए आरोपी को तय समय के भीतर कोर्ट में सरेंडर करने का निर्देश दिया गया है।
सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की
पुलिस ने साफ चेतावनी दी है कि अगर प्रिंस खान तय समय में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसकी संपत्ति कुर्क करने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। यानी अब कानूनी शिकंजा और सख्त होने वाला है।
फरार अपराधियों को नहीं मिलेगी राहत
पुलिस का कहना है कि कोर्ट के निर्देशों के अनुसार पूरी कार्रवाई की जा रही है और किसी भी फरार आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही प्रिंस खान को गिरफ्तार करने की बात भी कही जा रही है।
लोगों से मांगी गई मदद
प्रशासन ने आम लोगों से अपील की है कि अगर किसी को प्रिंस खान या उसके सहयोगियों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचना दें, ताकि जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो सके।
Also Read : पाकुड़ में सिद्धू-कान्हु जयंती पर श्रद्धांजलि, एसपी ने किया सलाम, कहा- बलिदान अमर है


