Pakur (Mitthu Yadav) : पाकुड़ में शनिवार को वीर शहीद सिद्धू-कान्हु की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस मौके पर सिद्धू-कान्हु पार्क में स्थित उनकी प्रतिमा पर जिला प्रशासन और पुलिस के अधिकारियों ने माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
एसपी ने दी श्रद्धांजलि, युवाओं को दिया संदेश
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी ने माल्यार्पण कर वीर शहीदों को सलाम किया। उन्होंने कहा कि सिद्धू-कान्हु का बलिदान और त्याग कभी भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। एसपी ने कहा कि आज के युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ने की जरूरत है।
कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद
कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष सबरी पाल, उपाध्यक्ष राणा उपाध्याय, आईटीडीए निदेशक अरुण एका, एडीएम अजय सिंह ब्राइक, प्रोजेक्ट ऑफिसर मोतिउर रहमान, विशेष कार्य पदाधिकारी त्रिभुवन सिंह, नपा प्रशासक अरविंद चौधरी, जिला खेल पदाधिकारी राहुल कुमार, सीएस एके मिश्रा और कार्यपालक दंडाधिकारी गोपाल कृष्णा कंवर समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई जयंती
इस मौके पर सभी ने वीर शहीद सिद्धू-कान्हु के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान पूरे माहौल में सम्मान और गर्व की भावना देखने को मिली।

