Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : पत्नी के अवैध संबंध में रोड़ा बना पति, आंख-नाक-कान में फेविक्विक डालकर की बेरहमी से हत्या
    बिहार

    बिहार : पत्नी के अवैध संबंध में रोड़ा बना पति, आंख-नाक-कान में फेविक्विक डालकर की बेरहमी से हत्या

    Team JoharBy Team JoharJanuary 24, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    गया। बिहार के गया में एक महिला ने अवैध संबंध रोड़ा बने अपने पति की ही मायके वालों के साथ मिलकर बेरहमी से हत्या कर दी। मामला मुफस्सिल थाना इलाके का है। बताया जा रहा कि महिला के परिजनों ने पहले पति से मारपीट की। फिर उसकी आंख, कान, नाक में फेविक्विक डाला, बाद में चाकू से गोदकर हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

    पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि सलेमपुर निवासी मुन्ना गुप्ता की पत्नी जूली का किसी युवक के साथ प्रेम संबंध चल रहा था, जिसकी भनक मुन्ना को लग गई। कहा जा रहा कि उसने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ लिया था, तब से दोनों के बीच झगड़ा होने लगा। शुक्रवार को भी दोनों के बीच इसी को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि जूली ने अपने मां, पिता और अन्य लोगों के साथ मिलकर पति के साथ मारपीट की।

    यही नहीं आरोपी ने बेहोश होने के बाद भी पति के मुंह, कान और नाक में फेविक्विक डाल दिया। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने चाकू से ही उसके शरीर पर वार कर उसकी हत्या कर दी। गया के एसएसपी आदित्य कुमार ने शनिवार को बताया कि शुक्रवार की रात शव को बोरे में बंद कर दिया। इसे जलाने के लिए पेट्रोल खरीद कर रात के अंधेरे में बाइक से लोग निकल पड़े। हालांकि, रास्ते में पुलिस की नजर पड़ गई और सारे मामले का खुलासा हो गया।

    पुलिस को देखते बाइक पर सवार लोग शव छोड़कर भाग गए। पुलिस ने बाइक की पहचान कर मामले की छानबीन में जुट गई। एसएसपी आदित्य कुमार ने बताया कि आरोपी जूली, मृतक के ससुर दुर्गा साव और सास संजू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार लोगों ने अपना अपराध स्वीाकर कर लिया है।

    Bihar news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : जमुई में 125 कार्टन विदेशी शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
    Next Article ड्रैगन की खतरनाक चाल, चीन ने तटरक्षक बलों को हथियार उपयोग करने की अनुमति दी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Impact : खबर छपने के बाद हरकत में आई झारखंड पुलिस, खूंटी और हजारीबाग में लाखों का नशीला पदार्थ नष्ट

    July 10, 2026

    बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : बीजेपी प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा ने वापस लिया अपना नाम

    July 10, 2026

    नाराज वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने वापस की अपनी सरकारी गाड़ी, पहले लौटा चुके हैं सुरक्षा गार्ड

    July 10, 2026

    एशियन गेम्स 2026: महिला हॉकी टीम में झारखंड की चार बेटियां, सलीमा टेटे फिर संभालेंगी कप्तानी

    July 10, 2026

    केवल MOU साइन नहीं होगा, लॉन्गटर्म प्लान भी बनेगा : हेमंत सोरेन

    July 10, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.