Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    19 Apr, 2026 ♦ 9:22 PM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»एदलहातु में बनेगा रांची का पहला इंडोर स्टेडियम, खिलाड़ियों के साथ आम लोगों को भी मिलेगी एंट्री
    झारखंड

    एदलहातु में बनेगा रांची का पहला इंडोर स्टेडियम, खिलाड़ियों के साथ आम लोगों को भी मिलेगी एंट्री

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 1, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    इंडोर स्टेडियम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : अब राजधानी रांची में सिर्फ सफाई ही नहीं, खेल के बुनियादी ढांचे पर भी जोर दिया जा रहा है। रांची नगर निगम पहली बार शहर में इंडोर स्टेडियम बनाने जा रहा है। यह स्टेडियम वार्ड-3 के एदलहातु मोरहाबादी इलाके में बनेगा, जिससे शहर के खिलाड़ियों और आम लोगों दोनों को फायदा मिलेगा।

    एदलहातु में बनेगा आधुनिक इंडोर स्टेडियम

    नगर निगम इस प्रोजेक्ट पर करीब 4 करोड़ 9 लाख रुपये खर्च करेगा। लक्ष्य रखा गया है कि एक साल के अंदर इसका निर्माण पूरा कर लिया जाए। यह स्टेडियम आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा और शहर का पहला ऐसा बड़ा इंडोर स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर बनेगा।

    चार इंटरनेशनल स्तर के बैडमिंटन कोर्ट

    जारी टेंडर के मुताबिक स्टेडियम में चार बैडमिंटन कोर्ट बनाए जाएंगे, जो अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार होंगे। यहां खिलाड़ियों के लिए वार्मअप एरिया, चेंजिंग रूम, शौचालय और पार्किंग जैसी जरूरी सुविधाएं भी रहेंगी।

    स्टेडियम के साथ होगा लैंडस्केपिंग काम

    सिर्फ खेल ही नहीं, पूरे परिसर को आकर्षक बनाने के लिए लैंडस्केपिंग का काम भी कराया जाएगा। अभी रांची में इंडोर बैडमिंटन कोर्ट की संख्या काफी कम है, ऐसे में यह प्रोजेक्ट बड़ी जरूरत को पूरा करेगा।

    खिलाड़ी ही नहीं, आम लोग भी खेल सकेंगे

    इस स्टेडियम की खास बात यह है कि यहां सिर्फ प्रोफेशनल खिलाड़ी ही नहीं, आम लोग भी बैडमिंटन खेल सकेंगे। हालांकि इसके लिए क्या शुल्क लिया जाएगा, यह फैसला निर्माण पूरा होने के बाद किया जाएगा।

    कोचिंग और मेंटेनेंस की भी व्यवस्था

    नगर निगम की योजना है कि स्टेडियम की देखरेख किसी निजी कंपनी को सौंपी जाएगी। यहां खिलाड़ियों के लिए कोचिंग की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलेगा।

    टेंडर प्रक्रिया शुरू

    इच्छुक एजेंसियां 2 अप्रैल से 17 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन टेंडर भर सकेंगी। टेंडर खोलने की तारीख 18 अप्रैल तय की गई है। इसके बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी।

    खेल संस्कृति को मिलेगा बढ़ावा

    नगर निगम के अधिकारियों का मानना है कि इस इंडोर स्टेडियम के बनने से रांची में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। युवा खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और शहर में नए टैलेंट को उभरने का मौका मिलेगा।

    Also Read : विष्णुगढ़ प्रकरण : पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदली पुलिसिया जांच की दिशा, अब रिश्तेदार पुलिस के रडार पर

    badminton court Ranchi badminton training Ranchi Edalhatu Morabadi project indoor sports facility Jharkhand Jharkhand Latest News Jharkhand sports infrastructure Latest news Ranchi Breaking News Ranchi Development News Ranchi indoor stadium Ranchi Municipal Corporation sports facilities Ranchi Today News Trending News urban development Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleविष्णुगढ़ प्रकरण : पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बदली पुलिसिया जांच की दिशा, अब रिश्तेदार पुलिस के रडार पर
    Next Article झारखंड में खर्च नहीं हो पाया पूरा बजट, 29 हजार करोड़ लौटाने पड़े

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026
    खूंटी

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026
    Latest Posts

    भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के जिला अध्यक्ष बने जावेद अख्तर

    April 19, 2026

    IPS ऋषभ गर्ग ने संभाला खूंटी एसपी का पदभार, पदाधिकारियों से हुए रूबरू

    April 19, 2026

    देवघर पहुंचे बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, बाबा बैद्यनाथ धाम में किया जलाभिषेक

    April 19, 2026

    झारखंड में कैंसर जांच-इलाज का नेटवर्क तैयार : DPR में अनिवार्य हुआ रेडिएशन सेंटर

    April 19, 2026

    ‘भूत बंगला’ ने मचाया बॉक्स ऑफिस पर धमाल, 2 दिन में कमाए 47.25 करोड़

    April 19, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.