Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»रजरप्पा में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
    क्राइम

    रजरप्पा में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 1, 2026Updated:April 1, 2026No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ramgarh : झारखंड के रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग युवती के साथ तीन युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। घटना के बाद परिजनों ने थाना में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

    सुनसान जगह पर वारदात

    जानकारी के अनुसार, 30 मार्च की शाम बारलोंग इलाके के एक सुनसान स्थान पर इस वारदात को अंजाम दिया गया। पीड़िता के साथ तीन युवकों ने जबरदस्ती की। घटना के बाद युवती ने अपने परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

    24 घंटे के अंदर तीनों आरोपी गिरफ्तार

    मामला सामने आते ही रजरप्पा थाना पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई और मंगलवार सुबह चितरपुर इलाके में छापेमारी कर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    कौन हैं आरोपी

    पुलिस ने जिन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान अयान अनवर (निवासी रहमत नगर, लाइनपार, चितरपुर), मो. तौफिक (निवासी ईदगाह मोहल्ला, चितरपुर) और मो. असफाक (निवासी एलबी रोड, चितरपुर) के रूप में हुई है।

    पीड़िता का कराया गया मेडिकल

    पुलिस ने पीड़िता को तुरंत चिकित्सीय जांच के लिए अस्पताल भेज दिया है। आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है और मामले की जांच की जा रही है।

    क्या कहा थाना प्रभारी ने

    थाना प्रभारी कृष्ण कुमार ने बताया कि नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म का आवेदन मिलते ही पुलिस ने गंभीरता से कार्रवाई की। एक विशेष टीम बनाकर छापेमारी की गई, जिसमें एसआई निरंजन सिंह, अशोक कुमार सिंह, रंजीत महतो और मो. इकबाल शामिल थे। टीम ने अलग-अलग जगहों पर दबिश देकर तीनों आरोपियों को पकड़ लिया।

    इलाके में आक्रोश, सख्त कार्रवाई की मांग

    घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। स्थानीय लोग आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे भी जांच जारी है और दोषियों को सख्त सजा दिलाने के लिए हर जरूरी कदम उठाया जाएगा।

    Also Read : पुलिस मुख्यालय ने 24 घंटे के अंदर मांगे अंगरक्षकों की सूची, राज्यभर के एसएसपी व एसपी को पत्राचार

    Crime news Jharkhand gang rape arrest India Jharkhand Breaking News Jharkhand crime Latest news minor rape case Jharkhand police investigation Jharkhand Rajrappa gang rape Rajrappa police Ramgarh crime news Ramgarh latest news Ramgarh police action Today News Trending News women safety Jharkhand
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुलिस मुख्यालय ने 24 घंटे के अंदर मांगे अंगरक्षकों की सूची, राज्यभर के एसएसपी व एसपी को पत्राचार
    Next Article चाईबासा में हाथियों का कहर, सो रहे पुजारी को पटककर मा’र डाला, 3 माह में 25 मौतें

    Related Posts

    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड की दीपाली रिया अब मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 में दिखाएंगी दम

    July 18, 2026
    क्राइम

    शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव के घर छापेमारी से मचा हड़कंप, जाने पूरा मामला

    July 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026

    72th National Film Award : ‘आर्टिकल 370’ बनी सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म, कार्तिक आर्यन और ममूटी को बेस्ट एक्टर

    July 18, 2026

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026

    ‘पहले वनाधिकार, फिर मेगा प्रोजेक्ट’. ग्रेट निकोबार में ट्राइबल काउंसिल का सरकार को संदेश

    July 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.