Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा में हाथियों का कहर, सो रहे पुजारी को पटककर मा’र डाला, 3 माह में 25 मौतें
    झारखंड

    चाईबासा में हाथियों का कहर, सो रहे पुजारी को पटककर मा’र डाला, 3 माह में 25 मौतें

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 1, 2026Updated:April 1, 2026No Comments2 Mins Read5
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चांदो देवी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले में जंगली हाथियों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरकुंडिया गांव के तुरामडीह टोला की है, जहां बीती देर रात एक हाथी ने हमला कर पूजा कर रही महिला पुजारी चांदो देवी (56) की जान ले ली। इस हमले में एक अन्य पुजारी गंभीर रूप से घायल हो गया।

    झोपड़ी में सो रही थी पुजारी, अचानक हमला

    जानकारी के मुताबिक तांतनगर प्रखंड के कुम्बराम गांव की रहने वाली चांदो देवी पूजा-पाठ करती थीं। सोमवार रात वह बरकुंडिया गांव की मंदिरनुमा झोपड़ी में खाना खाने के बाद सो रही थीं। इसी दौरान जंगल की ओर से आया एक जंगली हाथी अचानक झोपड़ी पर टूट पड़ा और चांदो देवी को सूंड से उठाकर जोर से पटक दिया।

    साथी पुजारी ने भागकर बचाई जान

    घटना के समय वहां मौजूद दूसरे पुजारी लखन कुदादा पर भी हाथी ने हमला किया। हालांकि, वह किसी तरह मौके से भागकर झाड़ियों में छिप गए और अपनी जान बचा ली। ग्रामीणों ने टॉर्च और मशाल की मदद से हाथी को खदेड़ने की कोशिश की, तब जाकर स्थिति काबू में आई।

    अस्पताल ले जाने के दौरान हुई मौत

    घटना के बाद ग्रामीणों ने तुरंत चांदो देवी और घायल लखन कुदादा को सदर अस्पताल पहुंचाया। लेकिन रास्ते में ही चांदो देवी ने दम तोड़ दिया। वहीं, लखन कुदादा का इलाज अस्पताल के आईसीयू में चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

    वन विभाग पहुंचा, हाथी को जंगल की ओर भगाया

    मंगलवार सुबह वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया। विभाग ने पीड़ित परिवार को मुआवजा देने का आश्वासन भी दिया है।

    तीन महीने में 25 लोगों की जा चुकी है जान

    पश्चिमी सिंहभूम में हाथियों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन महीनों में ही हाथियों के हमले में 25 लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में हाथियों की संख्या ज्यादा होने और जंगलों के सिमटने के कारण इंसान और हाथियों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है।

    गांवों में दहशत, लोग रात भर जागने को मजबूर

    इस घटना के बाद आसपास के गांवों में डर का माहौल है। लोग रात में घर से बाहर निकलने से बच रहे हैं और कई गांवों में लोग जागकर पहरा दे रहे हैं।

    Also Read : रजरप्पा में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा

    Breaking news Jharkhand Chaibasa latest news Chaibasa News elephant attack death Elephant Attack Jharkhand Forest Department Jharkhand human elephant conflict India Jharkhand Elephant Terror Jharkhand wildlife news Latest news rural Jharkhand news Today News Trending News tribal village attack West Singhbhum elephant attack
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरजरप्पा में नाबालिग से दरिंदगी, 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को पुलिस ने दबोचा
    Next Article हत्या मामले में लंबे समय से फरार अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे, भेजा गया जेल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पीएमओ सलाहकार तरुण कपूर का बीसीसीएल दौरा : बंद खदानें खुलेंगी, बढ़ेगा कोकिंग कोल का उत्पादन

    September 1, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : पेपर लीक कराने के लिए धर्मेंद्र ने बनाया था दबाव, कहा- पेपर लीक करो, नहीं तो झारखंड से बाहर फेंकवा देंगे

    September 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    नोटबुक के पन्ने पर लिखा आखिरी खत, मेसी ने बताई संन्यास की असली वजह

    September 1, 2026
    Latest Posts

    कोचिंग हब में नियमों की अनदेखी पर कड़ा प्रहार: बिना ट्रेड लाइसेंस चल रहे 18 बड़े संस्थानों को सील करने का आदेश

    September 1, 2026

    चिराग पासवान को जान से मारने की धमकी, पत्र में लिखा – हार्डकोर आतंकियों द्वारा जल्द मार दिए जाओगे

    September 1, 2026

    झारखंड : स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़े बदलाव की तैयारी, शिक्षा से लेकर आयुष्मान योजना तक कई अहम फैसले

    September 1, 2026

    जयराम की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस एसोसिएशन करेगी चार चरणों में आंदोलन

    September 1, 2026

    सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी देशभर की FIR बंद, जंतर-मंतर के 2,873 लोगों की जांच जारी

    September 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.